एक्सप्लोरर

Waqf Amendment Bill: 'JDU और...', अल्पसंख्यक को लेकर फैसले पर विजय चौधरी ने बताई CM नीतीश के मन की बात

JDU News: पूरे देश में वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक पर काफी चर्चा हो रही है और खूब इस पर सियासी बयानबाजी भी हो रही है. वहीं, जेडीयू के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शुक्रवार को इस पर विस्तृत जानकारी दी.

Waqf Amendment Bill: वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक पर जेडीयू ने अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है. वहीं, इसको लेकर मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शुक्रवार को विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बोर्ड संशोधन विधेयक गुरुवार को संसद में पेश किया गया. केंद्र सरकार ने अनुरोध किया और इसे संसद के प्रवर समिति को भेजा गया है. वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक को प्रवर समिति में भेजना उचित और सराहनीय कदम है. विधेयक लाने की चर्चा के बाद मुसलमानों में चिंता थी और भ्रम की स्थिति थी. बिल को संयुक्त प्रवर समिति में भेजना सरकार का अच्छा कदम है. अब इस विधेयक को लेकर अध्ययन और संसदीय समीक्षा होगी. उम्मीद यह है कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोग अब प्रवर समिति में अपनी राय देंगे.

आगे उन्होंने कहा कि जेडीयू और नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम मानते रहे हैं कि अल्पसंख्यक मामले में संवेदनशीलता से निर्णय लिया जाए. अपलसंख्यक समाज के लिए बिहार सरकार ने काफी काम किया है.

आरजेडी के बयान पर क्या बोले विजय चौधरी? 

आरजेडी के बयान पर विजय चौधरी ने कहा कि जेडीयू की खासियत है अल्पसंख्यक समाज के लिए हमारी पार्टी जो संवेदनशीलता दिखाई है उतनी किसी ने नहीं दिखाई है. उनके कल्याण के लिए कई योजना चलाई गई है जो बिल आया है उसको लेकर कुछ लोगो के मन में भ्रांतियां और शंकाएं हैं इसलिए संयुक्त प्रवर समिति में भेजा गया है.

बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट- जल संसाधन मंत्री

वहीं, नदियों के जल स्तर बढ़ने पर जल संसाधन मंत्री ने कहा कि सबसे अधिक पानी सोन प्रणाली के तहत बिहार आया. कोसी में भी जल स्तर बढ़ा है. गंगा नदी खतरे के निशाना से ऊपर-नीचे चल रही है. जल संसाधन विभाग के सभी अधिकारी अभियंता चौकसी बरत रहे हैं. सुरक्षात्मक कार्य जो होंगे उस काम को किया जाएगा. 

संसद में आरजेडी के विशेष दर्जा की मांग वाले बयान पर उन्होंने कहा कि विशेष दर्जा पर छूटी हुई गाड़ी आरजेडी पकड़ना चाहती है. विशेष दर्जा की मांग पूरे बिहार की जनता जानती है कि यह नीतीश कुमार की मांग है और इस बार केंद्र सरकार ने विशेष रूप बिहार की मदद की है. डबल इंजन की सरकार का फलाफल बिहार में दिखने लगा है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: CM नीतीश के मंत्री को नहीं मालूम वक्फ बिल क्या है? कहा- अध्ययन के बाद बताएंगे सही है या गलत

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget