एक्सप्लोरर

Bihar News: सुपौल में नवविवाहिता का अधजला शव पुलिस ने गड्ढा खोदकर किया बरामद, ससुराल वालों पर लगा गंभीर आरोप

Supaul News: मामला पिपरा थाना क्षेत्र का है. मृतका की पहचान सुपौल सदर थाना क्षेत्र के सोनक कैंप टोला वार्ड नंबर सात निवासी विदेशी सादा की 20 वर्षीय पुत्री लालो देवी के रूप में हुई है.

सुपौल: जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा दक्षिण पंचायत वार्ड नंबर 2 में बुधवार को एक 20 वर्षीय नवविवाहिता की हत्या कर शव (Supaul News) को जला कर मिट्टी के अंदर दफनाने का मामला आया है. मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. घटना की सूचना मिलते ही पिपरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

आरोपी सभी मौके से फरार

घटना के संबंध बताया जा रहा है कि पथरा दक्षिण पंचायत वार्ड नंबर 2 निवासी प्रमोद सादा की 20 वर्षीय पत्नी लालो देवी की ससुराल वालों ने हत्या कर आनन-फानन में शव को जला दिया. इस बीच घटना की जानकारी पुलिस को लगने की भनक जब आरोपियों को लगी तो पूरी तरह से उन्होंने शव का अंतिम संस्कार नहीं किया और अधजले शव को गड्ढा में खोदकर उसमें दफना दिया और मौके से फरार हो गए. इधर मृतका के मायके वालों को जब घटना की जानकारी मिली तो उन लोगों ने इसकी सूचना पिपरा थाने की पुलिस को दी. इसके बाद वे लोग बेटी के ससुराल पथरा पहुंच गए. 

शव को पुलिस ने किया जब्त

मौके पर पहुंची पिपरा थाने की पुलिस ने मृतका के शव को गड्ढे से बाहर निकाला और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया. बताया जाता है कि मृतका की पहचान सुपौल सदर थाना क्षेत्र के सोनक कैंप टोला वार्ड नंबर सात निवासी विदेशी सादा की 20 वर्षीय पुत्री लालो देवी के रूप में हुई है. लालो देवी की शादी एक साल पहले पथरा दक्षिण वार्ड नंबर 2 निवासी  प्रमोद सादा से हुई थी. मृतका के मायके वालों ने फिलहाल ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. हालांकि घटना के बाद मौके से ससुराल वाले फरार बताए जा रहे हैं.

जांच कर कार्रवाई की जाएगी- पुलिस

इस मामले को लेकर पिपरा थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया गया है. घटना का कारण पता नहीं चला है. मायके वालों द्वारा आवेदन मिला है. जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Bihar Police: नाबालिग बच्चे की गुमशुदगी को लेकर पुलिस मुख्यालय सख्त, अब सर्वोच्च प्राथमिकता सूची में होगी चांज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget