एक्सप्लोरर

Bihar Police: नाबालिग बच्चे की गुमशुदगी को लेकर पुलिस मुख्यालय सख्त, अब सर्वोच्च प्राथमिकता सूची में होगी जांच

Bihar News: पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को नए सिरे से दिशानिर्देश जारी किए हैं. प्रदेश में अब थानों में गुमशुदगी की शिकायत आते ही पुलिस को त्वरित कार्रवाई करनी होगी.

पटना: बिहार पुलिस (Bihar Police) के लिए नाबालिग बच्चे की गुमशुदगी के मामलों की जांच अब सर्वोच्च प्राथमिकता सूची में होंगे. इसके लिए नए गाइडलाइन बनाए गए हैं. दरअसल, पटना उच्च न्यायालय (Patna High Court) ने एक मामले की सुनवाई के दौरान नाबालिग बच्चों या बच्चियों के गायब होने के बाद जल्द बरामदगी के लिए डीजीपी को मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी करने के आदेश दिए थे. प्रदेश में अब थानों में गुमशुदगी की शिकायत आते ही पुलिस को त्वरित कार्रवाई करनी होगी. बताया जाता है कि नाबालिग के गायब होने की जानकारी मिलते ही इसकी सूचना डायल-112 से लेकर सभी पेट्रोलिंग गाड़ियों को भेजी जाएगी.

मुख्यालय ने सभी जिलों को दिशानिर्देश जारी किए हैं

इसके अलावा इसकी सूचना पुलिस के वरीय अधिकारियों को भी देनी होगी. पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को नए सिरे से दिशानिर्देश जारी किए हैं. पीड़ित परिवार को गुमशुदा बालक-बालिका का हाल में लिया गया एक साफ सुथरा फोटो सहित उसके अन्य विवरणों जैसे गुमशुदा की आयु, शारीरिक कद-काठी, रंग, पहचान, भाषा का ज्ञान, कोई विशेष चिह्न आदि भी बताने होंगे.

पुलिस कर्मियों को दिलाई जा रही है शपथ 

इसके लिए राज्य के सभी जिलों में थाना के पदाधिकारियों और कर्मियों को शपथ दिलाई जा रही है. बताया जाता है कि शपथ दिलाने का उद्देश्य ऐसे मामलों में पुलिसकर्मियों को प्रेरित करना, उनका मनोबल बढ़ाना तथा संवेदनशील बनाना है. बता दें कि कुछ दिन पहले बिहार पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. उन्होंने कहा था कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा नया दूरभाष नंबर जारी किया गया है. गंभीर अपराध और अपराधियों के खिलाफ सूचना देने को लेकर नंबर 14432 को जारी किया गया है. यह नंबर पूरे बिहार में कार्यरत होगा. 

ये भी पढ़ें: Bihar: कुछ ही मिनट में पटना से उड़ान भरने वाली थी फ्लाइट, अचानक पायलट ने कही ऐसी बात कि हर कोई चौंक गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget