एक्सप्लोरर

Bihar Police: बिहार पुलिस का आया 'शृंगार' वाला फरमान! झुमका, नथिया, चूड़ी पहनने पर...

Bihar Police: पुलिस मुख्यालय की ओर से आदेश पारित हुआ है. कर्तव्य पालन के दौरान मर्यादा एवं अनुशासन के विपरीत ऐसे आभूषण के पहनावे पर लगे प्रतिबंध का सख्ती से अनुपालन कराने को कहा गया है. 

Bihar News: कहा जाता है कि महिलाओं का शृंगार उसका गहना होता है, लेकिन आप बिहार पुलिस में हैं तो फिर इसका त्याग कर दें. बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से फरमान शृंगार प्रसाधन को लेकर एक फरमान जारी किया गया है. आभूषण पहनने और शृंगार करने से मना किया गया है. अगर ऐसा नहीं करते हैं तो विधि सम्मत कार्रवाई की जा सकती है.

यह आदेश बीते सोमवार (07 जुलाई) को पुलिस मुख्यालय की ओर से निकाला गया है. विधि-व्यवस्था एडीजी ने पत्र जारी कर रेंज आईजी सहित सभी जिलों के वरीय अधिकारियों को आदेश दिया है कि ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों (सिपाही, दारोगा, इंस्पेक्टर आदि…) को यह निर्देश दिया जाए कि आभूषण और शृंगार के साथ वे ड्यूटी नहीं करें. 

आदेश पत्र में क्या कुछ लिखा गया है?

जारी किए गए पत्र में आदेश देते हुए लिखा गया है, "प्रायः ऐसा देखा जा रहा है कि महिला पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा कर्तव्य पालन (ड्यूटी) के दौरान बड़े आकार का आभूषण जैसे झुमका, नथिया, चूड़ियां एवं अन्य शृंगार प्रसाधन का पहनावा किया जा रहा है जो पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों की मर्यादा एवं अनुशासन के विपरीत है." 

सख्ती से कदम उठाने की कही गई थी बात

बता दें कि समीक्षा बैठक में इस बात का जिक्र करते हुए डीजीपी विनय कुमार ने सख्त कदम उठाने की बात कही थी. इसके बाद ही उनके निर्देश पर ही पुलिस मुख्यालय के अपर पुलिस महानिदेशक-विधि-व्यवस्था ने प्रदेश के सभी रेंज आईजी, एसएसपी, एसपी को कर्तव्य पालन के दौरान मर्यादा एवं अनुशासन के विपरीत ऐसे आभूषण के पहनावे पर लगे प्रतिबंध का सख्ती से अनुपालन कराने को कहा गया है. 

अब जिले के अधिकारियों ने भी निर्देश दे दिया है कि इसका सख्सी से पालन किया जाए. आदेश के उल्लंघन पर एक्शन हो सकता है. गौरतलब हो कि कई बार यह देखा गया है कि ड्यूटी के दौरान महिला पुलिसकर्मी या पदाधिकारियों के कानों में बड़ी बालियां होती हैं या फिर कई और शृंगार की चीजें होती हैं. यह आदेश पुलिस बल की मर्यादा और अनुशासन को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget