एक्सप्लोरर

Patna Protest: पटना में BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन से बौछार, ठंड में पानी से ठिठुरने लगे छात्र

पटना में पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया है. लाठीचार्ज के बाद आक्रोशित छात्रों ने आम गाड़ियों रोकना शुरू कर दिया और रास्ता जाम कर दिया. छात्र हंगामा कर रहे हैं. 

Bihar Police Lathicharged: पटना में इजाजत नहीं मिलने के बावजूद गांधी मैदान में आज रविवार (29 दिसंबर) को BPSC अभ्यर्थी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. पुलिस ने अभ्यर्थियों को प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी थी. सुबह से ही पूरा गांधी मैदान पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था. स्थिति को कंट्रोल में रखने की कोशिश जारी थी, लेकिन शाम होते-होते स्थिति बिगड़ गई.

सीएम हाउस जा रहे थे अभ्यर्थी

दरअसल पहले से निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सभी अभ्यर्थी प्रशांत किशोर की अगुवाई में सीएम हाउस जाने लगे. शाम होते-होते सभी छात्र जेपी गोलंबर होते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने लगे, लेकिन पुलिस के जरिए उन्हें रोका गया. इसके बाद अभ्यर्थियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ने की कोशिश की. छात्रों ने आम गाड़ियों को रोकना शुरू कर दिया और रास्ता जाम कर दिया. इसके बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया और वाटर कैनन का भी इस्तमाल किया. लाठीचार्ज के बाद आक्रोशित छात्रों का हंगामा और बढ़ गया.

नहीं मिली थी प्रदर्शन की इजाजत

बता दें कि जिला प्रशासन ने शनिवार को पत्र जारी कर प्रदर्शन पर रोक लगा दी थी. इसके बावजूद प्रशांत किशोर के नेतृत्व में हजारों अभ्यर्थी गांधी प्रतिमा के पास पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे. इसके बाद शाम करीब 5 बजे प्रशांत किशोर उन अभ्यर्थियों को लेकर गांधी मैदान से आगे निकल गए और मुख्यमंत्री आवास तक मार्च निकाला. प्रशासन ने उन्हें रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था.

इस भीड़ को जेपी गोलंबर के पास रोकने की कोशिश की जा रही थी, क्योंकि डाकबंगला चौराहे पर पहुंचने पर पूरा शहर बुरी तरह से जाम में फंस जाता. इस पूरी स्थिति को कंट्रोल में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. हालांकि शनिवार को ही प्रशांत किशोर ने शांतिपूर्ण तरीके से छात्र संसद का आह्वान किया था और जिला प्रशासन से पत्र लिखकर अमुमती मांगी थी, जो नहीं मिली. 

ये भी पढ़ेंः बाबरी मस्जिद विवाद को खत्म कराने में निभाई अहम भूमिका, किशोर कुणाल के कार्य समाज के लिए अमूल्य विरासत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget