एक्सप्लोरर

Bihar Congress protest: पटना में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतरे थे नेता

Police lathicharge: विधानसभा मार्च के लिए निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हो गई. प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश करने लगे, जिसके बाद पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया. 

Police Lathicharged On Youth Congress workers: बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बुधवार (24 जुलाई) को सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरे थे. पटना में हुए विरोध प्रदशन में सैकड़ों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान जब कार्यकर्ता विधानसभा मार्च के लिए आगे बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया. इस पर कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हो गई. प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश करने लगे, जिसके बाद पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया. 

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को हिरासत में लिया

लाठीचार्ज के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. कार्यकर्ता इधर उधर भागने लगे. कईयों को चोटें भी आईं. इस दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास पर भी पुलिस ने लाठियां चटकाईं और प्रदर्शन कर रहे श्रीनिवास को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इस बीच कांग्रेस नेताओं और पुलिस में बहस भी हुई और धक्का-मुक्की भी हो गई. घटना में कई कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. 

बढ़ते अपराध और पेपर लीक को लेकर किया प्रदर्शन

दरअसल बिहार में बढ़ते अपराध, बिहार में बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर, अग्निवीर, बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस पटना के बोरिंग रोड चौराहे से विधानसभा मार्च के लिए निकाले थे, जिन्हें मौके पर तैनात पुलिस ने रोकने की कोशिश की. प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश कर रहे थे. इसी पर पुलिस ने लाठिचार्ज कर दिया. 

बता दें कि इससे पहले बीते मंगलवार को भी पुलिस ने चौकीदार-दफादार संघ और होमगार्ड अभ्यर्थियों पर लाठियां बरसाईं थीं. वो लोग भी अपनी मांगों को लेकर विधानसभा मार्च के लिए निकले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया. जिसके बाद चौकीदार-दफादार संघ और पासवान समाज के लोग उग्र हो गए. दलित सेना के एक कार्यकर्ता बुरी तरह घायल भी हुए थे. बुधवार को फिर पुलिस ने कांग्रेस प्रर्दशनकारियों को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Monsoon Session: 'कुछ जानती हो जो बोल रही हो...', विपक्ष की महिला सदस्य पर भड़क गए सीएम नीतीश कुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget