एक्सप्लोरर

बड़ी खबर: तमिलनाडु मामले में 2 और गिरफ्तारी, बिहार पुलिस बोली- मनीष कश्यप आदतन अपराधी है

Tamil Nadu Viral Video Case: पुलिस ने बताया है कि मनीष कश्यप पर पहले से सात मामले दर्ज हैं. 30 वीडियो को चिह्नित किया गया है जिसकी टीम जांच कर रही है.

पटना: तमिलनाडु मामले में बिहार पुलिस (Bihar Police) एक्शन में है. लगातार कार्रवाई की जा रही है. सोशल मीडिया (Social Media) पर पोस्ट और शेयर किए गए वीडियो की जांच की जा रही है. आर्थिक अपराध इकाई (Economic Offence Unit) ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर 10 सदस्यीय जांच टीम का गठन किया था. कुल 30 वीडियो और पोस्ट चिह्नित किए गए हैं जिसकी जांच की जा रही है. शुक्रवार को इस मामले में पुलिस ने बताया कि मनीष कश्यप (Manish Kashyap) और युवराज सिंह राजपूत अब तक उपस्थित नहीं हुए हैं. उनके विरुद्ध गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से अनुरोध कर वारंट जारी किया जाएगा. पुलिस ने कहा कि मनीष कश्यप एक आदतन अपराधी है. पहले से सात मामले दर्ज हैं. राकेश तिवारी और राकेश रंजन कुमार को गिरफ्तार किया गया है.

कांड दर्ज होने के बाद से फरार है मनीष कश्यप

बताया गया कि पुलिस पर कई बार हमला भी किया जा चुका है. पुलवामा घटना के बाद पटना के ल्हासा मार्केट में कश्मीरी दुकानदारों को पीटने के आरोप में मनीष कश्यप को जेल भेजा जा चुका है. मनीष कश्यप पूर्व में साम्प्रदायिक पोस्ट करने और गतिविधियों में संलिप्त रहा है. कांड दर्ज होने के बाद वह फरार है. साथ ही एक और आरोपी युवराज सिंह राजपूत भी फरार है.

बता दें कि इस मामले में चार लोगों को नामजद किया गया था. अमन कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है. बताया गया कि मनीष कश्यप द्वारा बीएनआर न्यूज़ हनी नामक यूट्यूब चैनल का एक वीडियो ट्वीट किया गया था जिसमें पट्टी बांधे दो लोगों को दिखाया जा रहा है. इस ट्वीट में टैग वीडियो देखने से संदिग्ध लग रहा था. अतः उसकी जांच की गई और वीडियो अपलोड करने वाले व्यक्ति राकेश रंजन कुमार को गोपालगंज से पूछताछ के लिए लाया गया.

पुलिस को गुमराह करने का था प्लान

पुलिस की पूछताछ में राकेश रंजन कुमार ने स्वीकार कर लिया कि 06.03.2023 को अपलोडेड फर्जी वीडियो को दो अन्य लोगों के सहयोग से बनाया गया था. कहा कि इस वीडियो को जक्कनपुर के बंगाली कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान में शूट किया गया था ताकि पुलिस द्वारा किए जा रहे अनुसंधान को गलत दिशा में मोड़ा जा सके. राकेश रंजन के मकान मालिक ने भी इसकी पुष्टि की है. इस मामले में आर्थिक अपराध थाना कांड सं-04/23 राकेश रंजन कुमार, मनीष कश्यप और उसके दो साथियों के विरुद्ध दर्ज किया गया है.

एक अन्य अभियुक्त युवराज सिंह पिछले तीन महीनों से नारायणपुर (भोजपुर) के एक गोलीबारी के कांड में फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए भी टीम बनाई गई है. युवराज सिंह राजपूत के विरुद्ध तमिलनाडु के कोयंबटूर में भी फर्जी वीडियो पोस्ट करने का एक कांड दर्ज है.

यह भी पढ़ें- Manish Kashyap FIR: मनीष कश्यप ने ल्हासा मार्केट में की थी मारपीट, अब फिर गिरफ्तारी पर लटकी तलवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget