एक्सप्लोरर

पटना के मरीन ड्राइव पर पुलिस एनकाउंटर, STF की कार्रवाई में अपराधी घायल

Patna Encounter: पटना में पुलिस और एसटीएफ के बीच मुठभेड़ हुई है. एक अपराधी के पैर में गोली लगी है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस मौजूद है.

Patna Police Encounter: बिहार की राजधाी पटना के मरीन ड्राइव पर बुधवार को पुलिस एनकाउंटर हुआ है. अपराधी और एसटीएफ के बीच ये मुठभेड़ हुई है. एक अपराधी के पैर में गोली लगी है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस मौजूद है. गांधी मैदान थाना क्षेत्र के कमिश्नर ऑफिस के सामने जेपी गंगा पथ के पास की घटना है. 

टाउन डीएसपी ने बताया कि एसटीएफ को सूचना मिली थी दो अपराधी मरीन ड्राइव पर है. इसके बाद पकड़ने गए तो अपराधियों के जरिए फायरिंग की गई. जिसके जवाब में एसटीएफ के जरिए भी फायरिंग की गई है. इसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी है.

पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक पटना एनकाउंटर में एसटीएफ के दो जवान भी घायल हुए हैं, हालांकि उन्हें गोली नहीं लगी है. सभी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है. गोली लगने वाला अपराधी मोहम्मद राजा दो हत्या के मामलों में आरोपी है.

कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पुलिस दो अपराधियों को गिरफ्तार कर ले जा रही थी, तभी जेपी सेतु पर मोहम्मद राजा ने एसटीएफ पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ ने भी फायरिंग की. एसएसपी ने बताया कि अपराधी की ओर से दो से तीन राउंड फायरिंग की गई.

यह पूरी घटना मरीन ड्राइव के कमिश्नर कार्यालय के ठीक सामने हुई है. इस घटना में दो लोग शामिल थे, जिसे एसटीएफ ने निशाना बनाया और एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि एक अपराधी पूरी तरह ठीक है उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों का आपराधिक इतिहास है, जिसे  पुलिस खंगालने में जुट गई है.

बता दें कि यह घटना नई नहीं है. इससे पहले भी हाल के दिनों बिहटा, खुसरूपुर ,दानापुर में भी पुलिस अपराधियों को पकड़ने में एनकाउंटर करके फायरिंग कर घायल करती रही है. अब बुधवार को भी पटना मरीन ड्राइव पर एनकाउंटर की घटना देखने को मिली है. 

दरअसल राजधानी पटना में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने 'ऑपरेशन लंगड़ा' शुरू किया है, जिसके तहत अपराधियों को सीधे गोलियों से जवाब दिया जा रहा है. इसी क्रम में पटना में मुठभेड़ हुई, जिसमें एक कुख्यात अपराधी मोहम्मद राजा के पैर में गोली लग गई, जबकि दो एसटीएफ जवान घायल हो गए.

ये भी पढ़ें: Minor Gang Rape: पटना के होटल में नाबालिग से गैंगरेप, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मुसीबत, 4 लड़के पकड़ाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Veena Manvi News: वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द
तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget