एक्सप्लोरर

Araria Journalist Murder: पत्रकार हत्याकांड में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, चार बदमाश गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

Araria News: पत्रकार हत्याकांड मामले को लेकर बिहार पुलिस एक्शन में दिख रही है. पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी की है.

पटना: अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र में बदमाशों ने शुक्रवार की सुबह-सुबह एक दैनिक अखबार के पत्रकार विमल कुमार यादव की गोली मारकर हत्या (Araria Journalist Murder) कर दी. इस घटना के बाद बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सवाल उठने लगे हैं. वहीं, इस मामले में पुलिस ने चार लोगों की गिरफ्तारी की है. अलग-अलग स्थानों से चारों बदमाशों की गिरफ्तारी हुई है. रानीगंज थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में भवेश यादव, आशिष यादव, विपिन यादव, उमेश यादव शामिल है. बाकी बचे दो अन्य बदमाश की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. इस घटना को छह बदमाशों ने अंजाम दिया था.

दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी- आईजी

इस मामले को लेकर पूर्णिया क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुरेश प्रसाद चौधरी ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. हमारी चार टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं. हमें कुछ जानकारी मिली है और उसके आधार पर हमें इसमें सफलता मिलने की उम्मीद है. इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो.

'विमल ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी'

वहीं, इस घटना को लेकर पत्रकार विमल के पिता ने बताया कि विमल ने पुलिस को बताया था कि उसकी जान को खतरा है, उसने तीन से चार दिन पहले ही पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी. बता दें कि अररिया में शुक्रवार की सुबह बदमाश विमल कुमार यादव के घर पहुंचे. दरवाजा को खटखटाया और जैसे ही वह बाहर निकले तो उन्हें गोलियों से भून दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. इस मामले को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है. विपक्ष के निशाने पर सीएम नीतीश कुमार आ गए है. बीजेपी लगातार इस मुद्दे को लेकर नीतीश सरकार को घेर रही है.

ये भी पढ़ें: Araria Journalist Murder: 'देख लीजिए, राज्य में अपराध कितना कम है', CM नीतीश के बयान पर विजय सिन्हा का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget