एक्सप्लोरर

Araria Journalist Murder: 'देख लीजिए, राज्य में अपराध कितना कम है', CM नीतीश के बयान पर विजय सिन्हा का तंज

BJP Reaction: अररिया में पत्रकार की हत्या पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार जंगलराज से गुंडाराज में बदल रहा है.

पटना: नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने समस्तीपुर में दारोगा और अररिया में पत्रकार (Araria Journalist Murder) की हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा है कि राज्य सरकार ने अपराधियों के सामने घुटना टेक दी है. बिहार जंगलराज से गुंडाराज में बदल रहा है. अपराधी बुलंद हौसले से काम कर रहे हैं और पत्रकार की भी हत्या कर रहे हैं. 17 अगस्त को दिल्ली से पटना आने पर पटना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा था कि देख लीजिए, राज्य में अपराध कितना कम है.

अपराधी को पुलिस से भय खत्म हो गया है- विजय कुमार सिन्हा

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एक वर्ष पूर्व महागठबंधन की सरकार बनी थी और उसी समय से अपराधी को पुलिस से भय खत्म हो गया, ये शासन के संरक्षण में अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इनकी सरकार बनने के बाद से अभी तक 5 हजार से अधिक लोगों को गोली मारी गई है. हत्या, लूट, अपहरण, दुष्कर्म, बैंक डकैती, साइबर क्राइम की घटनाओं में असीमित बढ़ोतरी हुई है.

'मवेशी तस्करी के लिए बिहार अब चारागाह बन गया है'

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य में अपराध के सभी द्वार खुल गए हैं. मवेशी तस्करी के लिए बिहार अब चारागाह बन गया है. नालंदा, समस्तीपुर, बेगूसराय सहित राज्य के कई जिलों में मवेशी तस्करों को सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा पकड़ा गया, ये तस्कर पुलिस पर भी गोली चलाने से बाज नहीं आते हैं. राज्य के अंदर इनकी बेरोकटोक तस्करी जारी है. सीमा पार कर ये इसे बांग्लादेशियों के हाथों बेचते हैं.

आपराधिक घटनाओं पर बोले विजय सिन्हा

बीजेपी नेता ने कहा कि अपराधियों के कारण राज्य की जनता भयभीत और परेशान है. खुली छूट के कारण अपराधी किसी भी समय घटनाओं को अंजाम देते हैं, उनका मनोबल बढ़ा हुआ है. सरकार इन अपराधों पर संज्ञान नहीं लेती है. बीजेपी राज्य की जनता के साथ खड़ी है और मौका मिलने पर अपराधियों को कानून के शिकंजे तक पहुंचाएगी.

ये भी पढे़ं: Journalist Murder in Bihar: पत्रकार की हत्या पर सुशील मोदी CM नीतीश पर बिफरे, बताया कर चुके हैं 'ट्रिपल सी' से समझौता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget