एक्सप्लोरर

जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकियों पर बिहार पुलिस ने की इनाम की घोषणा, बताने पर दिए जाएंगे इतने रुपये

3 Terrorists of Jaish-e-Mohammed in Bihar: मोतिहारी पुलिस के एक्स हैंडल से इन तीनों आतंकियों की तस्वीर जारी की गई है. सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी.

बिहार में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों के होने की सूचना है. इसको लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. इस बीच गुरुवार (28 अगस्त, 2025) को इन तीनों आतंकियों पर इनाम की घोषणा की गई है. बताया गया कि सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे.

मोतिहारी पुलिस के एक्स हैंडल से इन तीनों आतंकियों की तस्वीर जारी की गई है. इसके जरिए कहा गया है कि तीन पाकिस्तानी संदिग्ध, आदिल हुसैन, हसनैन अली और मोहम्मद उस्मान पर 50 हजार रुपये इनाम की घोषणा की जाती है. नजर आने पर या जानकारी होने पर नजदीकी थाने नहीं तो डायल-112 की पुलिस को बताएं. सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी. संपर्क करने के लिए मोबाइल नंबर- 9431822988 और 9031827100 दिया गया है.

मोतिहारी के एसपी ने क्या कहा?

इस पूरे मामले में मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि सूचना एजेंसी की ओर से आज इनपुट को जारी किया गया था. उसके आधार पर हम लोग काम करते हुए लगातार अलर्ट पर हैं. बॉर्डर एरिया में चेकिंग चल रही है. पुलिस और थानों को अलर्ट किया गया है. 

एसपी ने कहा कि तीनों संदिग्धों पर 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है. जनता से अपील की गई है कि ये कहीं भी दिखें तो आप नजदीकी थाने को सूचना दें या डायल-112 को बताएं. पुलिस अधीक्षक के सरकारी मोबाइल नंबर पर भी सूचना दे सकते हैं. 

बताया जाता है होटल, लॉज और किराए के मकानों में पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं. दूसरी तरफ बॉर्डर वाले इलाकों पर पुलिस की नजर है. भारत-नेपाल सीमा पर भी हाई अलर्ट है. सीमांचल के सभी जिलों में पुलिस अलर्ट है. सभी वाहनों की जांच हो रही है.

यह भी पढे़ं- बिहार में थे पाकिस्तान के 3 आतंकी… कई बड़े नेता करते रहे दौरा, PM मोदी तक शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार की सम्राट चौधरी कैबिनेट बैठक में 13 प्रस्ताव मंजूर, इन फैसलों से जनता को मिलेगा सीधा लाभ
बिहार की सम्राट चौधरी कैबिनेट बैठक में 13 प्रस्ताव मंजूर, इन फैसलों से जनता को मिलेगा सीधा लाभ
Explained: 15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बनता जा रहा बिहार?
15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बन रहा बिहार?
पटना में खान सर के कोचिंग पर क्यों हुआ हमला? गुरु रहमान ने बताया, 'पूरा मामला...'
पटना में खान सर के कोचिंग पर क्यों हुआ हमला? गुरु रहमान ने बताया, 'पूरा मामला...'
खान सर कोचिंग मामला: गिरफ्तार होने वाले रौशन आनंद का बड़ा बयान, बोले- 'हमको…'
खान सर कोचिंग मामला: गिरफ्तार होने वाले रौशन आनंद का बड़ा बयान, बोले- 'हमको…'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलेश बिंद ढेर, 50 हजार का था इनाम
गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलेश बिंद ढेर, 50 हजार का था इनाम
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
टीचर भर्ती घोटाला में अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 15 जून को पेश होने का ED ने किया समन
टीचर भर्ती घोटाला में अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 15 जून को पेश होने का ED ने किया समन
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
Karnataka New CM DK Shivakumar: डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट
डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की लिस्ट
फोल्डेबल आईफोन को हीट से बचाने के लिए स्पेशल प्लान, कूलिंग के लिए मिलेगा यह खास सिस्टम

Embed widget