एक्सप्लोरर

Bihar Police: अब बदमाशों को पकड़ने के लिए गाड़ी चलाकर जाएंगी बिहार पुलिस की महिला जवान, ड्राइवर की होगी ट्रेनिंग शुरू

Bihar News: पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने पुलिस विभाग से संबंधित कई जानकारी दी.

पटना: बिहार पुलिस (Bihar  Police) में महिलाएं सिर्फ बंदूक ही नहीं अब गाड़ी की स्टीयरिंग भी घुमाएंगी. अब अपराधियों को पकड़ने के लिए सिर्फ पुरुष ड्राइवर ही नहीं महिला ड्राइवर भी पुलिस वाहन चलाएंगी. पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि 847 ड्राइवर कांस्टेबल रिक्रूटमेंट और इनका ट्रेनिंग नहीं हो पाया था. अब इनका ट्रेनिंग 27 नवंबर 2023 से प्रारंभ हो रहा है, लेकिन सबसे बड़ी बात है कि 847 ड्राइवर कांस्टेबल में 10 महिला पुलिस ड्राइवर भी शामिल हैं. पुलिस के बड़े वाहनों और छोटे वाहनों की ड्राइविंग के लिए महिलाओं ने भी अपना योगदान दिया है. अब सभी लोग नाथ नगर में ट्रेनिंग करेंगे. बुनियादी प्रशिक्षण के तहत इनकी ट्रेनिंग की अवधि 6 महीने होगी.

अब बिना ट्रेनिंग के डीएसपी नहीं बनेंगे एसपी 

डायरेक्ट डीएसपी में बहाल होने के बाद प्रमोशन के आधार पर डायरेक्ट आईपीएस बनाकर एसपी बनाए जाने की प्रक्रिया को बिहार सरकार के गृह विभाग ने खत्म कर दिया है. इसकी जानकारी देते हुए एडीजी ने बताया कि पहले डायरेक्ट डीएसपी की जो बहाली होती थी, उनको प्रमोशन के आधार पर आईपीएस बनाकर एसपी बनाया जाता था, लेकिन अब इसमें बदलाव पिछले साल से ही की गई  है. अब जो डायरेक्ट डीएसपी बनेंगे उन्हें 7 साल से 10 साल के बीच एक ट्रेनिंग कराई जाएगी और 14 साल से 18 साल के बीच दूसरी ट्रेनिंग कराई जाएगी. ट्रेनिंग की अवधि 8 सप्ताह रखी गई है . वैसे डीएसपी की ट्रेनिंग भी 27 नवंबर से शुरू होने जा रही है.

 3 दिसंबर को मिलेंगे बिहार को 8 नए एसपी 

बिहार पुलिस में जल्द आठ नए आईपीएस आने वाले हैं. जेएस गंगवार ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार कैडर के 8 नए आईपीएस पदाधिकारी ने सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी, हैदराबाद में अपना प्रशिक्षण पूरा कर लिया है, जिन्हें 3 दिसंबर को बिहार के विभिन्न जिलों में ट्रेनिंग के लिए योगदान देंगे और 30 सप्ताह तक जिलों में ट्रेनिंग करने के बाद फिर यह अपने एकेडमी जाएंगे और वहां से फिर इनका प्रशिक्षण शुरू होगा. उसके बाद इन लोगों को पास करके बिहार के जिला मुख्यालय में नियुक्त किया जाएगा. इन आठ नए आईपीएस में चार 2021 बैच के हैं जबकि चार 2022 बैच के हैं. 

ये भी पढ़ें: BPSC TRE 2 Exam Date: बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, जानिए क्या हुए बड़े बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर RJD विधायक भाई वीरेंद्र, 'कुछ लोग हैं जिन पर…'
बांकीपुर में हार पर RJD विधायक भाई वीरेंद्र, 'कुछ लोग हैं जिन पर…'
EO के मर्डर पर तेजस्वी यादव, 'सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने...'
EO के मर्डर पर तेजस्वी यादव, 'सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने...'
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
वेतन, घर, बॉडीगार्ड, प्रशांत किशोर को सम्राट सरकार क्या-क्या सुविधा देगी?
वेतन, घर, बॉडीगार्ड, प्रशांत किशोर को सम्राट सरकार क्या-क्या सुविधा देगी?

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget