एक्सप्लोरर

Bihar: फोटोग्राफी में अभिषेक कुमार तो वीडियोग्राफी में रोहित राज को पहला पुरस्कार, जानें- कितना मिला इनाम?

Bihar Videography Competition: वीडियोग्राफी प्रतियोगिता में वैशाली के अमन कुमार द्वितीय और रोहतास के उज्ज्वल को तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया. वहीं फोटोग्राफी में अभिषेक प्रथम स्थान पर रहे.

Bihar News: सूचना और जन-सम्पर्क विभाग की तहत बिहार संवाद समिति की ओर से जन भागीदारी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है. जन भागीदारी प्रतियोगिता के लिए पहला थीम था 'सुशासन के कार्यक्रम (2020-25) के तहत सात निश्चय-2 में युवाओं को रोजगार के बढ़ते अवसर'. इस थीम के लिए वीडियो प्रतियोगिता में कुल 124 और फोटोग्राफी प्रतियोगिता में कुल 92 प्रतिभागियों ने भाग लिया. इन प्रतिभागियों के वीडियो और फोटोग्राफ की गहन समीक्षा के बाद विशेषज्ञों की टीम ने वीडियोग्राफी प्रतियोगिता के लिए रोहित राज को प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित किया गया.

वीडियोग्राफी प्रतियोगिता में वैशाली के अमन कुमार द्वितीय और रोहतास के उज्ज्वल सिंह को तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया, जबकि फोटोग्राफी प्रतियोगिता में अभिषेक कुमार प्रथम स्थान पर रहे. वहीं, वैशाली के अंशु राज को द्वितीय और पूर्वी चम्पारण की ज्योति को तृतीय पुरस्कार मिला.

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी प्रतियोगिता

वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गुणवत्ता के तहत वीडियोग्राफी प्रतियोगिता के लिए 14 प्रतिभागियों को और फोटोग्राफी प्रतियोगिता के लिए मात्र एक प्रतिभागी को एक हजार रूपये का प्रेरणा पुरस्कार के लिए चयनित किया गया. इस सप्ताह प्रतिभागियों को प्रतियोगिता का थीम प्रगति के पथ के तहत बिहार सरकार की ऊर्जा, सड़क, ग्रामीण सड़क, मुख्यमंत्री टोला सम्पर्क योजना, घर तक पक्की नाली गलियां और पुल से संबंधित वीडियो बनाकर अथवा फोटो खींचकर जन भागीदारी के वेबसाइट https://eadvtprd.bihar.gov.in/Janbhagidari पर लिंक भेजना है.

वीडियोग्राफी प्रतियोगिता में कितना इनाम?

इस प्रतियोगिता के तहत दिए गये थीम पर आधारित अधिकतम 120 सेकेण्ड का वीडियो और फोटोग्राफ संबंधित प्रतियोगी को अपने दो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए उसका लिंक समय सीमा के अंदर विभाग के जन भागीदारी वेबसाइट पर अपलोड करना है. प्रतियोगी की ओर से अपलोड किए गए वीडियो और फोटोग्राफ की समीक्षा विभागीय स्तर के साथ ही इस क्षेत्र के दिग्गज विशेषज्ञों की टीम करती है. इसके बाद सबसे बेहतर वीडियो को 1 लाख रूपये प्रथम पुरस्कार, 50 हजार रूपये द्वितीय पुरस्कार और 25 हजार रूपये की राशि तृतीय पुरस्कार के रूप में दी जाती है. 

फोटोग्राफी प्रतियोगिता में इनाम की राशि कितनी?

इसके साथ ही प्रतियोगिता में शामिल 100 प्रतिभागियों को 1 हजार रूपये का प्रेरणा पुरस्कार का भी प्रावधान है. इसी तरह फोटोग्राफी प्रतियोगिता के लिए 25 हजार रूपये का प्रथम पुरस्कार, 10 हजार रूपये का द्वितीय पुरस्कार और 5 हजार रूपये की राशि तृतीय पुरस्कार के रूप में दी जाती है. इसके साथ ही फोटोग्राफी प्रतियोगिता में शामिल 100 प्रतिभागियों को 1 हजार रूपये का प्रेरणा पुरस्कार देने का भी प्रावधान है.

ये भी पढ़ें: Bihar: गया में शादी के कार्ड पर लिखवाया अनोखा संदेश, हर जगह हो रही चर्चा, डीएम-एसएसपी ने भी की तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar New CM: बिहार के अगले मुख्यमंत्री पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'मैं भविष्यवाणी करता हूं…'
बिहार के अगले CM पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'मैं भविष्यवाणी करता हूं…'
भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए NDA ने किया उम्मीदवार का ऐलान, इस नेता पर लगाया दांव
भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए NDA ने किया उम्मीदवार का ऐलान, इस नेता पर लगाया दांव
नई सरकार के बीच JDU को टेंशन देने वाली खबर! विधायक पप्पू पांडेय के खिलाफ वारंट जारी
नई सरकार के बीच JDU को टेंशन देने वाली खबर! विधायक पप्पू पांडेय के खिलाफ वारंट जारी
CM पर सस्पेंस के बीच संजय झा के बयान ने चौंकाया, बोले- 'नीतीश कुमार बिहार में रहकर सरकार का...'
CM पर सस्पेंस के बीच संजय झा के बयान ने चौंकाया, बोले- 'नीतीश कुमार बिहार में रहकर सरकार का...'

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: आशा भोसले का निधन... सुरों के एक युग का अंत | Bollywood | Asha Bhosle Death
Saas Bahu Aur Saazish: देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ | Weekend Recap
165 मासूमों की आखिरी निशानी !
Sansani: ईरान के जख्मों की दर्दनाक उड़ान ! | ABP News | War
Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bihar New CM: बिहार के अगले मुख्यमंत्री पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'मैं भविष्यवाणी करता हूं…'
बिहार के अगले CM पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'मैं भविष्यवाणी करता हूं…'
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
RCB ने 240 रन बनाकर किया वो काम, जो इससे पहले IPL में कोई नहीं कर पाया, MI की बॉलिंग ध्वस्त
RCB ने 240 रन बनाकर किया वो काम, जो इससे पहले IPL में कोई नहीं कर पाया, MI की बॉलिंग ध्वस्त
Asha Bhosle Death News: 'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
US Iran Peace Talks In Pakistan: 'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
TVS Sport ES से लेकर Bajaj Platina 100 तक, ये हैं देश की सबसे सस्ती Bikes, कीमत बस इतनी
TVS Sport ES से लेकर Bajaj Platina 100 तक, ये हैं देश की सबसे सस्ती Bikes, कीमत बस इतनी
खेत में उगाएं 'लाल-पीली' शिमला मिर्च और कमाएं मोटा मुनाफा, मार्केट में डिमांड देख किसान हुए गदगद
खेत में उगाएं 'लाल-पीली' शिमला मिर्च और कमाएं मोटा मुनाफा, मार्केट में डिमांड देख किसान हुए गदगद
Embed widget