एक्सप्लोरर

Bihar: गया में शादी के कार्ड पर लिखवाया अनोखा संदेश, हर जगह हो रही चर्चा, डीएम-एसएसपी ने भी की तारीफ

Gaya Wedding Card: बिहार के गया जिले में शादी के कार्ड पर हर्ष फायरिंग और मतदान करने के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से संदेश लिखवाया गया है.डीएएम और एसएसपी ने भी इस अनोखी पहल की तारीफ की है.

Bihar News: शादी विवाह के अवसर पर आए दिन हर्ष फायरिंग की खबर आती है. इससे-कभी कभी शादी का माहौल अचानक मातम में बदल जाता है. बिहार के गया (Gaya) में हर्ष फायरिंग से हो रही मौत और मतदान करने के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए शादी के कार्ड पर ही संदेश को लिखवा दिया गया है. दरअसल, ये अनोखा संदेश गया जिले के बोधगया के टीका बीघा के रहने वाले अशोक कुमार गिरि के अपने छोटे भाई की शादी के कार्ड में छपवाया है, जिसकी जिले में चर्चा हो रही है.

अशोक कुमार गिरि ने बताया कि, शादी समारोह एक खुशी का माहौल होता है, जिसे अपने परिवार संग और रिश्तेदारों के साथ सेलिब्रेट किया जाता है. ऐसे में हर्ष फायरिंग करना गलत होता है. आए दिन हर्ष फायरिंग में घटना होने से खुशी अचानक मातम में बदल जाती है. वहीं आगामी लोकसभा चुनाव में बढ़ चढ़कर मतदान करने को लेकर शादी के कार्ड पर संदेश छपवाकर हम लोगों को जागरूक कर रहे हैं.

डीएम ने की कार्ड पर संदेश छपवाने की सराहना
वहीं सोनाक्षी कुमारी ने बताया कि, उनके देवर की शादी है. आमंत्रण कार्ड में हर्ष फायरिंग का संदेश छपवाने का मुख्य उद्देश्य ये है की शादी समारोह में जश्न का माहौल होता है. इस दौरान ऐसी कोई हरकत न हो की खुद और आने वाले मेहमानों को इससे परेशानी हो. साथ ही कार्ड में मतदाता जागरूकता को लेकर संदेश भी छपवाया गया है, ताकि युवा वर्ग आने वाले लोकसभा चुनाव में बढ़ चढ़ कर मतदान कार्य में हिस्सा लें. वहीं गया डीएम डॉ त्याग राजन एसएम ने इसकी सराहना की. उन्होंने कहा कि, लोकतंत्र का महापर्व होने वाला है.

Bihar: गया में शादी के कार्ड पर लिखवाया अनोखा संदेश, हर जगह हो रही चर्चा, डीएम-एसएसपी ने भी की तारीफ

गया डीएम ने आगे कहा कि चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदाता अपने मदाधिकार का प्रयोग करें, इसे लेकर जिला स्तर पर विशेष मतदाता अभियान और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. शहरी क्षेत्रों में सोशल मीडिया का प्रयोग करके और ग्रामीण क्षेत्रों में अलग–अलग प्रकार से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. शादी समारोह के आमंत्रण कार्ड में मतदाता जागरूकता के संदेश पर उन्होंने कहा कि यह अच्छी पहल है. ऐसे और लोगों को आगे आना चाहिए. अगर अपने समारोह कार्यक्रम में कोई अपनी इच्छा से मतदान या चुनाव को लेकर संदेश को छपवाना चाहता है, तो जिला निर्वाचन शाखा में संपर्क कर सकता है.

एसएसपी ने कार्ड को लेकर क्या कहा?

वहीं गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि, हर्ष फायरिंग की रोकथाम को लेकर विशेष कार्यवाई की जा रही है. एसएसपी ने आगे बताया कि, जिले के सभी थाना क्षेत्रों में मैरेज हॉल या शादी समारोह वाले स्थलों के मालिकों के साथ बैठक और ग्रामीण क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों और चौकीदारों के माध्यम से हर्ष फायरिंग की रोकथाम को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. शादी समारोह में हर्ष फायरिंग को लेकर जागरूकता संदेश पर उन्होंने कहा कि, ये एक सराहनीय कार्य है. इसके लिए सभी लोगों को जागरूक होने की जरूरत है. तभी इस तरह की घटनाएं रुकेंगी. हर्ष फायरिंग की घटना के विरुद्ध पुलिस अलर्ट है. ऐसी घटनाओं पर जिला पुलिस त्वरित कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'बिहार विधानसभा भंग करना चाहते हैं CM नीतीश कुमार', कैबिनेट विस्तार नहीं होने पर बोले तेजस्वी यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget