एक्सप्लोरर

चले अब रोजी रोटी कमाने..., त्योहार खत्म होते ही वर्किंग डेस्टिनेशन तक पहुंचना बिहारियों के लिए बड़ी चुनौती

Indian Railway: बिहार से जाने वाली ट्रेनों में भीड़ के कारण पैर रखना मुश्किल हो रहा है, लोग ट्रेन के शौचालय तक में खड़े होकर यात्रा कर रहे हैं. हालांकि इस बार भारतीय रेलवे ने बेहतर काम किया है.

Bihar People Challenge To Reach Working Destination: बिहार में पर्व त्योहार के मौसम में परदेस से घर लौटना और फिर पर त्योहार खत्म होते ही रोजगार के लिए ट्रेन से वर्किंग डेस्टिनेशन तक पहुंचाना एक बड़ी चुनौती है. दिल्ली और अन्य बड़े शहरों से दिवाली और छठ पूजा के लिए बिहार आए लोगों के लौटने का दौर जारी है.

बिहार से जाने वाली ट्रेनों में भीड़ के कारण गाड़ी में पैर रखना मुश्किल हो रहा है, लोग ट्रेन के शौचालय तक में खड़े होकर यात्रा कर रहे हैं. हालांकि इस बार भारतीय रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेन और अन्य सुविधा के सहारे इस दिशा में बेहतर काम किया है, जिस कारण घर लौटने वाले यात्रियों को बहुत हद तक सहूलियत मिल पाई है.

सीट पाने के लिए अफरा-तफरी का माहौल

त्योहार खत्म होते ही लोगों को अपनी-अपनी जगह तक लौटने की जल्दबाजी है. ट्रेनों में सीट पाने के लिए लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दिया. मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, सुगौली, गोपालगंज, कटिहार, सिवान, वैशाली और पटना समेत अन्य शहरों के लोग दिल्ली के अलावा अन्य तमाम प्रदेशों में प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करते हैं. त्योहार के बाद अधिकतर लोग दूसरे प्रदेशों में जाने के लिए एक साथ निकलते हैं. इस कारण और भी दिक्कतें बढ़ जाती है.

मोतिहारी के सुगौली के लोग निकट समीपवर्ती प्रदेशों व जिलों में रहकर नौकरी करने वाले हजारों की संख्या में लोग दीपावली व छठ पुजा अपने परिजनों के साथ हजारों किलोमीटर की यात्रा तय करके गांव, कस्बों तक पहुंचते हैं. परिवार के साथ त्योहार मनाते हैं और त्योहार की समयसीमा खत्म होने के बाद अपने सगे-संबंधियों और गांव के छोटे-बड़े लोगों का आर्शीवाद लेकर दोबारा जीविका कमाने के लिए निकल पड़ते हैं. अब रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या में महिला-पुरुष और उनके बच्चों की भीड़ दिख रही है. ट्रेनों में सीट पाने के लिए भी लोग परेशान दिखे.  

कटिहार रेल मंडल की बड़ी तैयारी

इसे लेकर कटिहार रेल मंडल भी पूरी तरह तैयार है. एक अनुमानित आकडों के अनुसार इस महीने के अंतिम तारीख तक हर दिन बीस हज़ार यात्री कटिहार रेल मंडल होकर सफर करेंगे. इसको लेकर 20 स्पेशल ट्रेनें कटिहार से ओर 15 रेगुलर ट्रेन कटिहार से हो कर गुजरेंगी. साथ ही ग्राउंड लेवल पर भी पहली बार यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए स्टेशन लेवल पर भी कुछ जमीनी तैयारी दिख रही है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'ये है लालटेन पार्ट 2...', कोडरमा चुनाव प्रचार में कूदे लालू यादव तो JDU ने छेड़ दिया नया 'शोशा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget