एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'ये है लालटेन पार्ट 2...', कोडरमा चुनाव प्रचार में कूदे लालू यादव तो JDU ने छेड़ दिया नया 'शोशा'

Neeraj Kumar: नीरज कुमार ने कहा कि उनके उम्मीदवार के हाथ में हथकड़ी लगी है और तेजस्वी यादव के साथ फोटो है. बेउर जेल में जो व्यक्ति बैठा था, उनके लिए तेजस्वी यादव चुनाव प्रचार कर रहे हैं.

Neeraj Kumar On Lalu Yadav: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज (10 नवंबर) को झारखंड के कोडरमा में चुनाव प्रचार के लिए निकले हैं. उनके चुनाव प्रचार पर निकलने के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है. लालू यादव नजर बंद हैं, यह सवाल जेडीयू ने उठाया था. अब जब लालू यादव प्रचार के लिए निकले हैं तो जेडीयू नेता नीरज कुमार कहा है कि पहले इनके पुत्र चुनावी प्रचार में जाते थे. नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव और कोडरमा से आरजेडी उम्मीदवार सुभाष यादव की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि तेजस्वी यादव बालू वाले के नॉमिनेशन में जाते हैं. 

नीरज ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज 

नीरज कुमार ने कहा कि उनके उम्मीदवार के हाथ में हथकड़ी लगी है और तेजस्वी यादव के साथ फोटो है. बेउर जेल में जो व्यक्ति बैठा था, उनके लिए तेजस्वी यादव चुनाव प्रचार कर रहे हैं. उसे कोडरमा में इन्होंने चुनावी मैदान में उतार दिया. ये लालटेन पार्ट 2 है. नीरज कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे और सांसद सुधाकर सिंह का वीडियो दिखाते हुए कहा कि यह दूसरे राज कुमार हैं, जो 300 बूथों पर लाठी डंडे से पीटने की बात कर रहे हैं. 

नीरज कुमार यहीं नहीं रूके उन्होंने उदाहरण देकर कहा कि बेलागंज में इन लोगों ने एक मुस्लिम लड़के अरशद की पिटाई कर दी. अरशद का गुनाह सिर्फ इतना था कि उसने कहा कि आरजेडी उम्मीदवार विश्वनाथ यादव ने हमें गाली दी है. इतना कहने पर उसकी पिटाई कर दी गई. आरजेडी के MY समीकरण का चरित्र भी सामने आ गया है.

एनडीए को नुकसान पर क्या बोले जेडीयू नेता

नीरज कुमार से जब पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार नजरबंद नहीं हैं? क्या लालू प्रसाद यादव अब प्रचार करेंगे तो एनडीए को नुकसान नहीं होगा, इस पर उन्होंने कहा कि लालू यादव रोशन मांझी के चुनाव प्रचार में नहीं जाएंगे. लालू यादव सिर्फ और सिर्फ बालू माफिया के चुनाव प्रचार में जाएंगे. बालू और पैसा बोलता है. लक्ष्मी के बिना लालू परिवार का मुस्कुराना कठिन है. इनके लिए श्रम करना कठिन है. बिना श्रम के लक्ष्मी आ जाए यह राष्ट्रीय जनता दल की कार्य नीति है.  

ये भी पढ़ेंः Nitish Kumar News: 'ज्यादा मत बोलिए', गया की चुनावी सभा में सीएम नीतीश ने जीविका दीदी को ऐसा क्यों कहा?

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget