एक्सप्लोरर

Bihar Crime: पटना में युवक की गोली मारकर हत्या, विरोध में NH-30 को जामकर आक्रोशितों ने की आगजनी

Patna youth Shot Dead: बिहटा में युवक की गोली मारकर हत्या के विरोध में एनएच 30 पर आगजनी कर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. ये लोग अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

राजधानी पटना में इन दिनों अपराधियों का राज पूरी तरह से कायम हो चुका है. यह हम नहीं बल्कि पटना में लगातार हो रही हत्या, लूट और डकैती की घटना कह रही है. बीती 1 अगस्त की रात में भी पटना के नेउरा थाना क्षेत्र के नेउरागंज के पास बाइक सवार युवक सत्यम कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी गई. इस घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने बिहटा आरा एनएच 30 मुख्य मार्ग पर आगजनी कर शव को रखकर जाम कर दिया और घटना में शामिल अपराधी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.

रात के समय पटना से लौट रहा था घर

घटना को लेकर लोगों की मांग है कि जब तक एसपी रैंक के अधिकारी नहीं पहुंचेंगे, तब तक जाम को नहीं हटाएंगे. जानकारी के अनुसार बिहटा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी अवधेश वर्मा का एकलौता पुत्र सत्यम कुमार अपनी बहन के साथ गुरुवार की सुबह पटना किसी काम से बाइक से गया हुआ था और काम के बाद सत्यम पहले अपनी बहन को ट्रेन से घर भेज दिया और रात को बाइक से अकेले घर लौट रहा था तभी नेउरा थानाक्षेत्र के नेउरागंज में पहले से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने पहले उसकी बाइक को रोका और फिर उसे गोली मार दी. उसके बाद बाइक को छीन कर फरार हो गए.

घायल अवस्था में सत्यम कुमार ने पहले अपनी बहन को फोन किया उसके बाद पुलिस को सूचना दी, जहां घटना की सूचना मिलने के बाद 112 डायल मौके पर पहुंचकर घायल अवस्था में सत्यम कुमार को दानापुर स्थित हाईटेक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इधर मौत के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है सत्यम आज शुक्रवार को बैंगलुरु जाने वाला था, उसकी एक्सिस बैंक में नौकरी लगी हुई थी ज्वाइनिंग के लिए आज जाने वाला था, लेकिन जाने से पहले ही उसकी हत्या हो गई और परिवार में मातम छा गया है.

अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग, सड़क जाम

इधर हत्या के विरोध में लोगो ने शव को रोड कर रखकर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया और वरीय अधिकारी से अपराधी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है. इधर घटना को लेकर मृतक के चाचा मिथलेश सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह बाइक से अपनी बहन के साथ पटना गया था और कल रात को सूचना मिली की उसको गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इसलिए घटना में शामिल अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर हम लोगो ने सड़क जाम किया है.

पूरे मामले पर डीएसपी टू पंकज मिश्रा ने बताया कि बीते रात नेउरा थाना क्षेत्र के नेउरागंज के पास सत्यम नामक युवक की गोली मारकर हत्या हुई थी, जिसको लेकर लोगों ने सड़क जाम किया गया है. फिलहाल आक्रोशित लोगों को समझाया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: मुंबई में मुजफ्फरपुर की लड़की को सोनीपत के लड़के से हुआ प्यार, तीसरे के शक में प्रेमी ने प्रेमिका को दे दी मौत

संतोष कुमार पत्रकार हैं. बिहार की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ है. राजनीति से जुड़े अलग-अलग विषयों पर वे लगातार अपना लेख लिखते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर के 3 ठिकानों पर रेड, पटना से बेगूसराय तक हड़कंप
BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर के 3 ठिकानों पर रेड, पटना से बेगूसराय तक हड़कंप
Exclusive: कंगना रनौत के 'गटर' वाले बयान से चिराग पासवान निराश, 'ऐसी उटपटांग बातें...'
कंगना रनौत के 'गटर' वाले बयान से चिराग पासवान निराश, 'ऐसी उटपटांग बातें...'
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget