एक्सप्लोरर

Controversial Statement: '10 साल तक सिर्फ ताली बजाते रह गए...', पीएम मोदी पर ये क्या बोल गए मुकेश सहनी

VIP Chief Mukesh Sahani: वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने पीएम मोदी पर आरक्षण को लेकर हमला बोला है. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया.

Mukesh Sahani Controversial Statement: लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है. ऐसे में तमाम पार्टियां एक दूसरे पर टिका टिप्पणी करने में लगीं हैं. इसी बीच पटना में पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में मंगलवार ( 30 अप्रैल) को वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने पीएम मोदी पर विवादित बयान दे दिया. उन्होंने कहा कि 10 साल से वो क्या कर थे, सिर्फ ताली बजा रहे थे. सहनी ने ये हमला प्रधानमंत्री मोदी पर आरक्षण को लेकर बोला है. 

पीएम के कर्नाटक में दिए बयान पर बोले सहनी

वहीं, कर्नाटक की एक सभा में ओबीसी आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देने के प्रधानमंत्री के बयान पर सहनी ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है. प्रधानमंत्री इतना झूठ बोलते हैं कि हमलोगों को शर्म आती है. हमारे देश का पीएम चुनाव जीतने के लिए इतना झूठ बोलता है. मुकेश सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ झूठ ही बोलते हैं. 

मुकेश सहनी ने कहा, "सोमवार को झंझारपुर की रैली में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बिहार में लोग जाति के आधार पर वोट नहीं करेंगे बल्कि मेरिट के अधार पर वोट करेंगे. इसका साफ मतलब है कि बीजेपी वाले आरक्षण को देश से खत्म कर देना चाहते हैं." 

'जातियों की पहचान मिटाई नहीं जा सकती'

वहीं, मंडल कमीशन लागू नहीं करने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराने के अमित शाह के बयान पर उन्होंने कहा कि बीजेपी दस साल से सरकार में थी तो मंडल कमीशन क्यों नहीं लागू किया. ये लोग आरक्षण खत्म करना चाहते हैं. मोहन भागवत भी पहले कह चुके हैं. सभी जातियों की अपनी अलग पहचान होती है वो अपनी जाति में शादी ब्याह और अन्य सभी कार्य करते हैं. उनकी पहचान मिटाई नहीं जा सकती. 

बता दें कि मुकेश सहनी अब महागठबंधन में शामिल हो चुके हैं. वो आरजेडी के साथ मिलकर कई जगहों पर चुनाव प्रचार भी लगातार कर रहे हैं. आरजेडी ने उन्हें तीन सीटें दी हैं, जिस पर सहनी ने अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं. वो खुद चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. मुकेश सहनी ने दावा किया है कि वो बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए को हराएंगे. 

ये भी पढ़ेंः Anant Singh Parole: गृह विभाग से अभी नहीं मिली है मंजूरी, जेल से बाहर आने के लिए अनंत सिंह को करना होगा थोड़ा इंतजार

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय राउत ने शेयर किया अल्बानिया का वीडियो, बिहार BJP ने दिया करारा जवाब
संजय राउत ने शेयर किया अल्बानिया का वीडियो, बिहार BJP ने दिया करारा जवाब
पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका
नवादा में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले 3 लोगों की मौत, 8 घायल
नवादा में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले 3 लोगों की मौत, 8 घायल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
Embed widget