एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'भ्रष्टाचार की चादर में लिपटी मीसा भारती को जनता जरूर जवाब देगी'- नित्यानंद राय

Lok Sabha Elections: सांसद मीसा भारती पीएम मोदी पर बयान देकर बुरी फंसी हैं, वो लगातार बीजेपी के निशाने पर हैं. अब केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने भी उन्हें आड़े आथों लिया है.

Lok Sabha Elections 2024: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी और सांसद मीसा भारती पीएम मोदी को लेकर दिए गए बयानों के बाद बीजेपी के निशाने पर हैं. अब केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने भी शुक्रवार (12 अप्रैल) को उन पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, घोटालों और परिवारवाद की चादर में लिपटी मीसा भारती को जनता जवाब जरूर देगी. 

'देश की जनता इसका जवाब देगी'

बीजेपी नेता नित्यानंद राय ने कहा कि "उनका बयान बहुत ही आपत्तिजनक है. कहती हैं कि पीएम मोदी को जेल में डालेंगे. वो व्यक्ति जिसको इस देश के गरीब लोग अपना मसीहा मानते हैं. जिसने इस देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है. उनके बारे में ऐसा प्रहार जो किया है, बिहार और देश की जनता  इसका जवाब देगी. उन्होंने अपने परिवार के संस्कार को दिखाया है. जब भी पीएम पर इस तरह से प्रहार हुआ है तब-तब देश की जनता ने उन्हें और भी अधिक आशीर्वाद दिया है." 

बीजेपी के निशाने पर मीसा भारती

गौरतलब है कि आरजेडी उम्मीदवार मीसा भारती ने पिछले दिनों मीडिया में कहा था कि इलेक्ट्राल बॉन्ड अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है. साथ ही ये भी कहा था कि अगर जांच हुई तो बीजेपी के सारे नेता जेल जाएंगे, उनके इस बयान के बाद बीजेपी की ओर से लगातार तीखी प्रतिक्रिया आ रही है. उनके इस बयान पर काफी बवाल मचा है. हालांकि मीसा अपने इस बयान से अब पलट गईं हैं, उनका कहना है कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा था, उनके बयान को तोड़ मरोड़ पर पेश किया गया है. 

मीसा को इस बार जनता से उम्मीद

बता दें कि मीसा भारती लगातार तीसरी बार पटना की पाटलिपुत्र सीट से आरजेडी की उम्मीदवार बनी हैं. इससे पहले वो दो बार बीजेपी के राम कृपाल यादव से चुनाव हार चुकी हैं. पाटलिपुत्र की जनता बीजेपी पर ही अपना विश्वास जताती आई है, लेकिन इस बार मीसा का दावा है कि जनता उन्हें ही अपना वोट देगी. वो लगातार लोगों के बीच पहुंच रही हैं और वोट की अपील भी कर रहीं हैं. अब देखना ये है कि जनता इस बार किसे अपना नेता चुनती है. 

ये भी पढ़ेंः Shahnawaz Hussain:'मुसलमानों के लिए मोदी से अच्छा कोई नेता नहीं', बोले शाहनवाज- 'हिंदू से अच्छा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगुसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बेगुसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget