एक्सप्लोरर

पारस अस्पताल हत्याकांड: 5 पुलिसकर्मियों को किया गया सस्पेंड, SSP ने लिया बड़ा एक्शन

Paras Hospital Murder Case: पटना के पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा का इलाज चल रहा था. हत्याकांड की जांच पटना पुलिस और एसटीएफ कर रही है. 

पटना के पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या मामले में एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बड़ा एक्शन लिया है. ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. इसमें शास्त्री नगर थाने के एक सब-इंस्पेक्टर, दो असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबलों शामिल हैं.

इसी प्रकार कारगिल चौक पर गांधी मैदान थाना के पदाधिकारी/कर्मी नदारद पाए जाने के आरोप में एक पुलिस अवर निरीक्षण स्तर के पदाधिकारी को निलंबित किया गया है. वहीं सचिवालय थाना अंतर्गत चितकोहरा गोलंबर के पास ईआरवी (ERV) में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी द्वारा यत्र-तत्र की स्थिति एवं सर्तक नहीं रहने को लेकर पदाधिकारी (स.अ.नि.) को निलंबित किया गया है. इसके अलावा गर्दनीबाग थाना अंतर्गत पाटलिपुत्र होटल के सामने गश्ती में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी द्वारा यत्र-तत्र की स्थिति एवं सर्तक नहीं रहने को लेकर एक पुलिस पदाधिकारी (स.अ.नि.) को निलंबित किया गया है.

हत्याकांड में पांच आरोपी किए गए गिरफ्तार

बता दें कि गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या मामले में एक तरफ जहां पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है वहीं दूसरी ओर आरोपियों की भी गिरफ्तारी हुई है. सूत्रों की मानें तो 5 आरोपियों को बंगाल से गिरफ्तार किया गया है. उन्हें पटना लाया जाएगा. इस हत्याकांड की जांच पटना पुलिस और एसटीएफ कर रही है. गैंगवार में हत्या की आशंका जताई गई है. दो बाइक से छह बदमाश हत्या को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे.

क्या है पूरा मामला?

पटना के पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा का इलाज चल रहा था. गुरुवार (17 जुलाई, 2025) की सुबह अस्पताल में ही गोली मार कर उसकी हत्या कर दी गई थी. हत्या करने के लिए पांच बदमाश कमरा नंबर 209 में घुसे थे. सबके हाथ में हथियार था. एक अपराधी अस्पताल के बाहर गतिविधियों पर नजर रख रहा था. हत्या के बाद खुलेआम जश्न मनाते हुए बदमाश फरार हो गए थे. इसी मामले में अब एसएसपी ने बड़ा एक्शन लेते हुए पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है.

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget