एक्सप्लोरर

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी कामयाबी, STF ने बंगाल से 5 आरोपी दबोचे

Chandan Mishra Murder: पटना के गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड में बिहार STF को बड़ी सफलता मिली है. पश्चिम बंगाल से 5 से 6 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले में तेजी से कार्रवाई हो रही है.

पटना के कुख्यात गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड में बिहार STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिन्हें कोर्ट में पेश कर जल्द ही पटना लाया जा सकता है.

हत्याकांड के बाद से ही लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी. पुलिस और STF लगातार सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों का पता लगा रही थी.

क्या है पूरा मामला?

चंदन मिश्रा पटना का कुख्यात गैंगस्टर था, जिसकी पटना के पारस हॉस्पिटल में गुरुवार (17 जुलाई, 2025) को गोली मार कर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड की जांच बिहार STF और पटना पुलिस मिलकर कर रही है. सूत्रों के अनुसार, हत्या में शामिल 5 आरोपियों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम ने वहीं पूछताछ शुरू कर दी है.

पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

इस पूरी कार्रवाई में बिहार STF और पटना पुलिस की भूमिका अहम रही है. बताया जा रहा है कि आरोपियों की तलाश में टीम को तकनीकी इनपुट मिले थे, जिसके आधार पर पश्चिम बंगाल में छापेमारी की गई. वहीं पर पूछताछ चल रही है, और जल्द ही कोर्ट की अनुमति के बाद सभी को पटना लाया जाएगा. हालांकि पटना पुलिस की ओर से अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैय

गिरफ्तारी के बाद अब आगे क्या?

अब कोर्ट में पेशी के बाद सभी आरोपियों को पटना लाने की तैयारी है. कुल पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जो हत्याकांड में संलिप्त बताए जा रहे हैं. इस कार्रवाई के बाद अब जांच की दिशा और तेज हो सकती है. उम्मीद है कि इन आरोपियों से पूछताछ में हत्या की साजिश, कारण और अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी सामने आएगी. चंदन मिश्रा हत्याकांड से जुड़े इस बड़े अपडेट ने पटना के आपराधिक जगत में हलचल पैदा कर दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चोर चोरी के खिलाफ बोल रहा', इंडिया गठबंधन के मार्च पर गिरिराज सिंह का हमला
'चोर चोरी के खिलाफ बोल रहा', इंडिया गठबंधन के मार्च पर गिरिराज सिंह का हमला
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिहार MLC चुनाव: NDA के लिए अग्नि परीक्षा, महागठबंधन में मतभेद, क्या होगा?
बिहार MLC चुनाव: NDA के लिए अग्नि परीक्षा, महागठबंधन में मतभेद, क्या होगा?
'सब नकारे हुए लोग जा रहे हैं', इंडिया गठबंधन के मार्च पर उपेंद्र कुशवाहा का हमला
'सब नकारे हुए लोग जा रहे हैं', इंडिया गठबंधन के मार्च पर उपेंद्र कुशवाहा का हमला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget