एक्सप्लोरर

Patna Accident: पटना में स्कूल ऑटो और ट्रक में भीषण टक्कर, 3 बच्चों की मौके पर ही मौत, कई घायल

Patna Road Accident: बिहटा में स्कूल ऑटो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. कई बच्चे घायल हो गए. हादसे के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया है.

Collision Between School Auto And Truck In Bihta: पटना के बिहटा में शुक्रवार (22 नवंबर) को भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां स्कूल ऑटो और ट्रक में आमने सामने की टक्कर हो गई. इस घटना में अब तक तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि कई बच्चे घायल हैं. सभी का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. साथ ही इस घटना में ऑटो चालक भी बुरी तरह से घायल बताया जा रहा है.  

लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पहुंची, लेकिन चार बच्चों की मौत के बाद लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा कर रहे हैं. इधर हंगामा को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी शांत करने में लगी हुई है, लेकिन लोग समझने को तैयार नहीं है. इसके अलावा स्थानीय लोगों ने ट्रक में भी तोड़फोड़ की है और आग लगाने की सूचना भी मिल रही है. इधर हंगामे को देखते हुए आस-पास के कई थानों की पुलिस भी मौके पहुंची है. फिलहाल मौके पर दानापुर डीएसपी टू भी पहुंच कर लोगों को समझाने में जुटे हुए हैं. मृत बच्चों के परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है. 

मिली जानकारी के अनुसार स्कूल ऑटो बच्चों को लेकर बिहटा से कन्हौली की ओर जा रहा था. जबकि कन्हौली के तरफ से ट्रक बिहटा की ओर जा रहा था, तभी बिशनपुरा बगीचा के पास आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के परख्चे उड़ गए. टेंपो में सवार तकरीबन एक दर्जन बच्चे पूरी तरह घायल हो गए, जिसमें से तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक सहित कई बच्चे घायल हो गए. 

चालक समेत कई बच्चे घायल

मृतक की पहचान बिष्णुपुरा निवासी रंजन कुमार सिंह का 08 वर्षीय पुत्री वर्ग एक की छात्रा आयुषी उर्फ़ मर्जीना, ब्रजेश कुमार सिंह का 09 वर्षीय पुत्र वर्ग चार का छात्र अभिषेक कुमार उर्फ़ विष्णु कुमा और रंजन सिंह का 06 वर्षीय पुत्र सह वर्ग दो का छात्र प्रकाश कुमार है. वही घायल की पहचान 7वर्षीय अंकित कुमार, 8 वर्षीय माही कुमारी, 05वर्षीय शिवा कुमार, 08 वर्षीय शाक्षी कुमारी, 10वर्षीय राधिका कुमारी, 15वर्षीय अजय कुमार और चालक आकाश कुमार के रूप मे की गई है.

घटना के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पोस्ट कर बच्चों की मौत पर संवेदना व्यक्त की. उन्होंने पोस्ट कर लिखा, "पटना में ऑटो और ट्रक की भिड़ंत में स्कूली बच्चों के हताहत होने के समाचार से हृदय द्रवित है। इस अपार दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके परिजनों के साथ हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपनी शरण में ले एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें"

वहीं बीजेपी नेता निखिल आनंद ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बिहटा के विष्णुपुरा के निकट सड़क दुर्घटना अत्यंत ही दु:खद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है. इस दु:खद घटना में 5 या 6 स्कूली बच्चों के मृत्यु और कुछ अन्य के घायल होने की खबर है. इस घटना की सूचना मिलते ही पटना डीएम, दानापुर एसडीओ एवं बिहटा के थाना प्रभारी से बात हुई है. कुछ घायल बच्चों के इलाज को लेकर ईएसआई अस्पताल प्रशासन से भी बात हुई है. सभी मृतकों एवं उनके परिवारजनों के प्रति मेरी दिल से अश्रुपूरित संवेदना है.

ये भी पढ़ेंः 2025 विधानसभा चुनाव के पहले फिर पलटी मारेंगे नीतीश! आरजेडी के दावों में कितनी सच्चाई

संतोष कुमार पत्रकार हैं. बिहार की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ है. राजनीति से जुड़े अलग-अलग विषयों पर वे लगातार अपना लेख लिखते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget