एक्सप्लोरर

बिहार: डबल मर्डर से थर्राया लखीसराय, मुखिया चंदन सिंह और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि की गोली मारकर हत्या

Bihar Crime News: ये दोनों जनप्रतिनिधि पास के ही एक गांव में श्राद्ध का भोज खाने गए थे. वहीं से घर लौटने के दौरान रास्ते में यह घटना हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Lakhisarai Double Murder: बिहार का लखीसराय मंगलवार (17 जून, 2025) की रात डबल मर्डर से थर्रा उठा. अज्ञात बदमाशों ने पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत वलीपुर पंचायत के मुखिया चंदन सिंह उर्फ डोमू सिंह और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि चंदन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी. डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

भोज से अपने घर लौट रहे थे दोनों

बताया जाता है कि ये दोनों जनप्रतिनिधि पास के ही एक गांव में श्राद्ध का भोज खाने गए थे. वहीं से घर लौटने के दौरान रास्ते में यह घटना हो गई. माना जा रहा है कि गोली लगने के बाद मौके पर ही दोनों की मौत हो गई थी. गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वे लोग मुखिया और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां देखने के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. 

जांच के बाद पता चलेगा हत्या का कारण

इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. फिलहाल घटनास्थल पर एफएसएल की टीम और पुलिस मौजूद है. साक्ष्य को जुटाया जा रहा है. खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहींं हुई थी. किसी को हिरासत में भी नहीं लिया गया था. हत्या के पीछे का कारण क्या है यह जांच के बाद पता चलेगा. घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है. स्थानीय लोगों की मानें तो हत्या के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है. 

इस पूरे मामले में लखीसराय के एसपी अजय कुमार ने कहा कि ये लोग भोज खाने गए थे. वलीपुर के मुखिया थे. चंदन सिंह नाम है. जैसे ही ये लोग भोज खाकर निकले तो गोली चला दी गई. मुखिया के जो साथ में थे उनकी भी हत्या हुई है. हम लोग जांच कर रहे हैं कि हत्या का कारण क्या है. हम लोग छापेमारी कर रहे हैं.

Input By : रंजीत सम्राट
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget