एक्सप्लोरर

Chhath 2024: नहाय-खाय के साथ कल से छठ की शुरुआत, जानिए पटना में व्रतियों के लिए क्या है तैयारी

Chhath Puja 2024: पटना के घाटों पर छठ में काफी भीड़ होती है. ऐसे में जिला प्रशासन एक महीने से तैयारी करने में लगा है. अब लगभग तैयारी पूरी हो गई है. वरीय पदाधिकारी लगातार नजर रख रहे हैं.

Chhath Puja 2024: चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महापर्व छठ कल (मंगलवार) नहाय-खाय के साथ शुरू हो जाएगा. बुधवार को खरना होगा. गुरुवार को पहला अर्घ्य दिया जाएगा जबकि शुक्रवार को सुबह में अर्घ्य देने के साथ यह पूजा समाप्त हो जाएगी. पटना के घाटों पर छठ में काफी भीड़ होती है. ऐसे में जिला प्रशासन एक महीने से तैयारी करने में लगा है. इस बार अंतिम समय में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया था. हालांकि अब सभी घाटों को लगभग पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है. 

जिला प्रशासन ने दावा किया है कि पूरे पटना जिले में गंगा और सहायक नदियों के 550 घाटों पर लोग छठ करते हैं. पटना नगर निगम में 102 गंगा घाट पर छठ की तैयारी की गई है. करीब 45 पार्क एवं 63 तालाब भी अलग से शामिल हैं. पटना के सभी छठ घाट एवं तालाब पर जिला प्रशासन की ओर से विशेष तैयारी की गई है. वरीय पदाधिकारी लगातार नजर रख रहे हैं.

355 अस्थायी चेंजिंग रूम... 154 वाच टावर

बताया गया कि श्रद्धालुओं के लिए कुल 512 अस्थायी शौचालय बनाए गए हैं. 450 अस्थायी यूरिनल, पीने के पानी के लिए 185 नल, 50 पानी के टैंकर, इसके अलावा कई जगहों पर 37 चापाकल भी लगाए गए हैं. नल में पानी के लिए 20 सबमर्सिबल मोटर एवं पीवीसी टैंक लगाए गए हैं छठ व्रतियों के लिए 355 अस्थायी चेंजिंग रूम बनाए गए हैं. 14 यात्री शेड, सुरक्षा निगरानी के लिए 97 नियंत्रण कक्ष और 13 सहायक नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं. दूर से निगरानी के लिए 154 वाच टावर बनाए गए हैं.

एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें रहेंगी तैनात

इसके साथ ही एनडीआरएफ की 08 टीम तैनात रहेंगी. इसमें 200 सदस्य होंगे. वहीं एसडीआरएफ की 14 टीमें रहेंगी. इसमें 56 सदस्य रहेंगे. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम 6 नवंबर से 8 नवंबर की सुबह तक 24 घंटे नदी में तैनात रहेगी. इसके अलावा 333 गोताखोर, 306 नाव/नाविक एवं सिविल डिफेंस के 168 वालंटियर तैनात रहेंगे. 

रिवर पेट्रोलिंग की भी व्यवस्था की गई है. पटना डीएम ने सख्त निर्देश दिया है कि किसी भी तरह से नाव का परिचालन नहीं होगा. यहां तक कि प्रचार-प्रसार के लिए लोग घूमते हैं उन पर भी प्रतिबंध लगाया गया है. अगर किसी भी तरह के लोग भ्रमण करने के लिए नाव का परिचालन करेंगे या नाव का परिचालन होगा तो एक्शन लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Chhath 2024: तेंदुआ के खौफ के बीच होगा छठ? बिहटा के ऐतिहासिक सूर्य मंदिर घाट पर जाने से पहले पढ़ लें खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget