एक्सप्लोरर

Bihar Panchayat Election: कैमूर में वोटिंग के लिए महिला मतदाताओं को मिल रहा स्पेशल ट्रीटमेंट, पुरुषों को आपत्ति भी नहीं

कैमूर में दूसरे चरण के दौरान एक प्रखंड दुर्गावती में चुनाव हो रहा है. सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू हो गया था. सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था है. पुलिस और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है.

कैमूरः बुधवार को बिहार के 34 जिलों के 38 प्रखंडों में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है. बुधवार को ही जितिया का पर्व भी है. ऐसे में बिहार के कैमूर जिले में महिला मतदाताओं को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया गया है. दरअसल, दुर्गावती प्रखंड की अवहरिया पंचायत के सारंगपुर गांव में बने बूथ नंबर दो पर काफी संख्या में वोट देने के लिए महिलाएं पहुंचीं थीं. यहां पुरुषों ने खुद ही फैसला लिया कि जब तक महिलाएं मतदान नहीं कर देंगी तब तक कोई पुरुष लाइन में नहीं लगेगा.

पुरुषों का कहना था कि यह व्रत निर्जला है और वह उपवास में हैं. महिलाओं को कोई परेशानी नहीं हो इसलिए उन्हें पहले मौका दिया जाए. क्योंकि पहले मतदान देकर चली जाएंगी तो पूजा से संबंधित और काम को वह कर पाएंगी, इसलिए वोट देकर पहले घर चली जाएं इसलिए यह सामूहिक रूप से फैसला लिया गया है. पुरुषों की ओर से की गई इस पहल पर महिलाएं उनकी सराहना भी कर रहीं हैं.

स्थानीय मुद्दों को देखते हुए दिए जा रहे वोट

महिलाओं ने कहा कि हमलोग 24 घंटे निर्जला व्रत जितिया कर वोट भी देने आए हैं. गांव के सभी पुरुषों ने एकमत होकर सबसे पहले महिलाओं को मतदान करने का अवसर दिया है. हम लोग अपने गांव के स्थानीय मुद्दों को लेकर मतदान करने के लिए आए हैं. वैसे प्रत्याशी को वोट देंगे जो यहां से जीतकर हमारे गांव का विकास करे. गांव में कई लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है. गलियां कीचड़ में तब्दील हैं. कई तरह के स्थानीय मुद्दे हैं जिसको देखते हुए वोट देना है.

बता दें कि कैमूर में दूसरे चरण के दौरान एक प्रखंड दुर्गावती में चुनाव हो रहा है. सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू हो गया था. सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था है. पुलिस और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है. दुर्गावती प्रखंड की 13 पंचायतों में 174 बूथ बनाए गए हैं. सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है. चुनाव में 1,01,933 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. जिला परिषद सदस्य पद के लिए भाग एक से नौ और भाग दो से कुल 27 प्रत्याशी मैदान में हैं. वहीं मुखिया पद के लिए कुल 113 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Corona Update: बिहार के किसी जिले से नहीं मिले कोरोना वायरस के मरीज, 5 लोग स्वस्थ भी हुए

Bihar News: गोपालगंज में हत्या के मामले में भाई, बहन और मां को आजीवन कारावास, सजा सुन फफक कर रो पड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget