एक्सप्लोरर

Bihar Panchayat Election 2021: पहले चरण में बांका के धोरैया में कल होगा मतदान, देखें क्या है तैयारी

धोरैया प्रखंड में मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मतदान केंद्र पर बिहार पुलिस के जवान के साथ अन्य जवान भी तैनात रहेंगे.

बांकाः भागलपुर कमिश्नरी के अंतर्गत एक मात्र बांका जिले के धोरैया में पहले चरण में 24 सितंबर को होने वाले पंचायत चुनाव (Panchayat Election Bihar) को लेकर बुधवार की शाम प्रचार-प्रसार का दौर थम गया. पहले चरण में होने वाले मतदान को लेकर सभी प्रत्याशी बुधवार की शाम तक डोर-टू-डोर मतदाताओं को रिझाने में जुटे रहे.

धोरैया प्रखंड में मुखिया, जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, पंच एवं वार्ड सदस्य सहित पांच पदों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर 2,375 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. इसमें मुखिया पद के लिए 163, सरपंच पद के लिए 116, पंचायत समिति पद के लिए 168, वार्ड के लिए 1,404, पंच के लिए 499 एवं जिला परिषद के तीन सीट के लिए 26 प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हुए हैं. जिनके भाग्य का फैसला एक लाख 60 हजार 602 मतदाता करेंगे. जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 84,904 जबकि महिला मतदाता 75,698 हैं.

मध्य विद्यालय कुरमा को बनाया गया मॉडल बूथ

पहले चरण के मतदान को लेकर धोरैया में 298 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 12 सहायक और चार चलंत मतदान केंद्र बनाया गया है. जिसमें 224 मतदान केंद्र विद्यालय में, 35 आंगनबाड़ी केंद्र, 8 पंचायत भवन, 14 सामुदायिक भवन, 3 पैक्स गोदाम, 5 मदरसा, 2 पुस्तकालय, एक यात्री शेड, दो मनोरंजन भवन सहित चार चलंत केंद्र शामिल हैं. मतदान केंद्र संख्या-179 मध्य विद्यालय कुरमा को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है. 69 अतिसंवेदनशील और 36 क्रिटिकल मतदान केंद्र बनाया गया है. जानकारी के अनुसार अल्पसंख्यक महिला मतदाताओं की पहचान के लिए 119 पर्दानशीं मतदान केंद्र के साथ-साथ 54 मिक्स मतदान केंद्र बनाया गया है. धोरैया प्रखंड में मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मतदान केंद्र पर बिहार पुलिस के जवान के साथ अन्य जवान भी तैनात रहेंगे.

बायोमीट्रिक से होगी बोगस वोट करने वालों की पहचान

मतदान केंद्रों पर बोगस वोट एक भी नहीं पड़े इसके लिए प्रखंड के सभी 298 मतदान केंद्रों पर बायोमीट्रिक मशीन की व्यवस्था की गई है. बीडीओ अमर कुमार मिश्रा ने बताया कि बायोमीट्रिक की टीम धोरैया पहुंच गई है. मतदान कर्मियों के साथ बायोमीट्रिक टीम को टैगिंग कर दिया गया है. वोट डालने के लिए मतदाताओं को अपना पहचान पत्र या आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त तेरह अन्य वैकल्पिक दस्तावेज की मूल प्रति के साथ बूथ पर जाएंगे. कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए बीमार वोटरों से अंत में मतदान कराया जाएगा.

बुधवार को चुनाव की तैयारी का जायजा लेने डीडीसी रवि प्रकाश, डीसीएलआर पारुल प्रिया, डीपीआरओ रंजन चौधरी प्रखंड कार्यालय पहुंचे. डीडीसी ने प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी से मतदान की तैयारी, पोलिंग पार्टी, मोबाइल एप से संबंधित समीक्षा की. डीडीसी ने चुनाव कार्य से अनुपस्थित रहने वाले कर्मी पर कार्रवाई करने की बात कही. उन्होंने पंचायत चुनाव के विभिन्न कोषांगों सहित आईटी भवन में बनाए गए ईवीएम वज्रगृह व ईवीएम कमीशनींग स्थल सहित चुनाव की तैयारी के गतिविधियों का जायजा लिया है.

यह भी पढ़ें-

RJD के प्रशिक्षण कार्यक्रम पर भड़के सुशील मोदी, 'लालू यादव ने सारे अनुशासन खुद तोड़े, दूसरों को क्या सिखाएंगे'

Bihar Crime: आरा में अपराधियों ने माले नेता के बेटे को गोलियों से भूना, हत्या के बाद भागते समय पुलिस पर भी फायरिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर: SP ने बढ़ाई परिवार की सुरक्षा, रेकी की शिकायत के बाद लिया गया एक्शन
भरत तिवारी एनकाउंटर: SP ने बढ़ाई परिवार की सुरक्षा, रेकी की शिकायत के बाद लिया गया एक्शन
पटना: बातचीत बंद होने से बौखलाया प्रेमी, प्रेमिका के घर में घुसकर भाई को मारी गोली
पटना: बातचीत बंद होने से बौखलाया प्रेमी, प्रेमिका के घर में घुसकर भाई को मारी गोली
बांकीपुर से प्रशांत किशोर होंगे विपक्ष के साझा उम्मीदवार? RJD की दो टूक, कांग्रेस का भी रुख साफ
बांकीपुर से प्रशांत किशोर होंगे विपक्ष के साझा उम्मीदवार? RJD की दो टूक, कांग्रेस का भी रुख साफ
दक्षिण बिहार में मानसून हुआ एक्टिव, पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश; जानें IMD का अपडेट
दक्षिण बिहार में मानसून हुआ एक्टिव, पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश; जानें IMD का अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
इस्लामाबाद में पाकिस्तान एयरफोर्स के इंटेलिजेंस ऑफिसर की गोली मारकर हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
इस्लामाबाद में PAF के इंटेलिजेंस ऑफिसर की हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget