एक्सप्लोरर

Bihar Panchayat By-Election 2023: बिहार में आज पंचायत उपचुनाव के लिए वोटिंग, 605 पदों पर हो रहा मतदान

Panchayat By-Election News: 27 मई को संबंधित प्रखंड मुख्यालयों पर मतगणना होगी. शाम के पांच बजे तक वोटिंग होनी है. पटना में 86 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

पटना: बिहार के 300 प्रखंडों की 593 पंचायतों में 605 पदों के लिए आज (25 मई) उपचुनाव हो रहा है. पटना के 86 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. सुबह सात से ही वोटिंग शुरू हो गई है. शाम पांच बजे तक मतदान कर सकते हैं. सभी पदों के लिए अलग-अलग ईवीएम में वोट डाले जाएंगे.

27 मई को होनी है काउंटिंग

जिन पदों के लिए वोटिंग हो रही है उसमें जिला परिषद सदस्य के सात, पंचायत समिति सदस्य के 41, मुखिया के 48 ग्राम कचहरी सरपंच के 52, ग्राम पंचायत सदस्य के 316 और ग्राम कचहरी पंच के 141 पद शामिल हैं. इन पदों पर कुल 1961 प्रत्याशी मैदान में हैं. आज ईवीएम में इनके भाग्य का फैसला कैद हो जाएगा. 27 मई को संबंधित प्रखंड मुख्यालयों पर मतगणना होगी.

बता दें कि राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार पंचायत उपचुनाव को लेकर कुल 3522 पद रिक्त थे. किसी कारण 14 पदों पर आयोग द्वारा मतदान स्थगित कर दिया गया. ऐसे में वास्तविक पदों की संख्या 3508 है. 2083 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. शेष 1425 रिक्त पदों में 820 ऐसे पद हैं जिनके लिए कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है इसलिए इन पदों पर वोटिंग नहीं होगी. अन्य 605 रिक्त पदों के लिए मतदान हो रहा है.

हेल्प के लिए नियंत्रण कक्ष का नंबर जारी

पंचायत उप चुनाव के लिए जिला पंचायत राज पदाधिकारी के विकास भवन स्थित कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. यहां किसी तरह की चुनाव से संबंधित जानकारी ली जा सकती है. किसी प्रकार की सूचना भी दी जा सकती है. नियंत्रण कक्ष का नंबर 0612- 221555 और 6206804043 है. नियंत्रण कक्ष सुबह छह बजे से ही काम करना शुरू कर देगा और मतदान समाप्त होने कार्यरत रहेगा.

वहीं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पूरी तैयारी की गई है. पंचायत में सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है. मतदान केंद्र से 200 मीटर तक धारा-144 लागू रहेगी.

यह भी पढ़ें- Motihari Firing: मोतिहारी में दिनदहाड़े फायरिंग, बीच सड़क पर तीन बदमाशों ने घेरकर दो लोगों को मार दी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना के डालडा गोदाम में भीषण आग, करोड़ों की नुकसान की आशंका, आग बुझाने में जुटी दर्जनों गाड़ियां
पटना के डालडा गोदाम में भीषण आग, करोड़ों की नुकसान की आशंका, आग बुझाने में जुटी दर्जनों गाड़ियां
बिहार: PMCH के पूर्व प्रिंसिपल NP सिंह मामले में बड़ा खुलासा, गार्ड ने बताई पूरी सच्चाई
बिहार: PMCH के पूर्व प्रिंसिपल NP सिंह मामले में बड़ा खुलासा, गार्ड ने बताई पूरी सच्चाई
भरत तिवारी एनकाउंटर पर पूर्व DGP अभयानंद बोले, 'ये मेरी समझ में नहीं आता कि SDM वहां पर...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर पूर्व DGP अभयानंद बोले, 'ये मेरी समझ में नहीं आता कि SDM वहां पर...'
अगली सुनवाई के बाद बढ़ सकती है खान सर की मुश्किलें, पुलिस ने तैयार की केस डायरी
अगली सुनवाई के बाद बढ़ सकती है खान सर की मुश्किलें, पुलिस ने तैयार की केस डायरी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:सिया ने अकेले मारा केतन को?
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:जन्मदिन के बहाने ले गई मौत के मुंह में, देखें क्राइम सीन की इनसाइड स्टोरी!
Ketan Agarwal Murder Case | Siya Goyal | Pune: मंगेतर की हत्या का खौफनाक सच!
Ketan Agarwal Murder Case | Abp Report: पुलिस की छापेमारी में आरोपियों के घर से मिले अहम सुराग!
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal: मंदिर का पैसा और 'चोरी' का खेल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर BJP पर भड़की ममता बनर्जी की TMC, कहा - 'भगवान के नाम का...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर BJP पर भड़की ममता बनर्जी की TMC, कहा - 'भगवान के नाम का...'
भगवंत मान को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कर दिया बड़ा दावा, बोले- 'पंजाब में पहली बार सनातन...'
भगवंत मान को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कर दिया बड़ा दावा, बोले- 'पंजाब में पहली बार सनातन...'
भारत नहीं पहले चीन दौरे पर गए तारिक रहमान, बांग्लादेश के PM की स्ट्रैटजी पर क्या बोला पाकिस्तान?
भारत नहीं पहले चीन दौरे पर गए तारिक रहमान, बांग्लादेश के PM की स्ट्रैटजी पर क्या बोला पाकिस्तान?
T20I में पहली गेंद पर छक्का, प्रिंस यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बने
T20I में पहली गेंद पर छक्का, प्रिंस यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बने
Cocktail 2 BO Collection Day 10: 'वेलकम टू द जंगल' के आगे 'कॉकटेल 2' ने दूसरे संडे भी काटा बवाल, कर डाली शानदार कमाई, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
'कॉकटेल 2' ने दूसरे संडे भी काटा बवाल, कर डाली शानदार कमाई, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
नोएडा में AC फटने से सोसायटी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां
नोएडा में AC फटने से सोसायटी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां
क्या एमपी-यूपी के किसान भी कर सकते हैं चाय की खेती? शुरुआत करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
क्या एमपी-यूपी के किसान भी कर सकते हैं चाय की खेती? शुरुआत करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
Passport Fee Hike: टूरिस्ट्स को झटका! पासपोर्ट बनवाना अब महंगा, किस रूट पर जाने के लिए कितना करना होगा खर्च?
टूरिस्ट्स को झटका! पासपोर्ट बनवाना अब महंगा, किस रूट पर जाने के लिए कितना करना होगा खर्च?
Embed widget