एक्सप्लोरर

Motihari Firing: मोतिहारी में दिनदहाड़े फायरिंग, बीच सड़क पर तीन बदमाशों ने घेरकर दो लोगों को मार दी गोली

Motihari News: एक शख्स के सीने में दाहिने साइड और दूसरे व्यक्ति के बाएं हाथ के अंगूठे में गोली लगी है. दोनों का इलाज चल रहा है. कल्याणपुर थाना क्षेत्र की ये घटना है.

मोतिहारी: जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने बुधवार (24 मई) को दिनदहाड़े दो लोगों को गोली मार दी. ये दोनों जख्मी व्यक्ति एक ही बाइक से केसरिया रजिस्ट्री ऑफिस से निकले थे. इसी क्रम में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने इन्हें रोका और गोली चलानी शुरू कर दी. बाइक चला रहे सत्यनारायण भगत के सीने में दाहिने तरफ गोली लग गई. पीछे बैठे शंभू नाथ प्रसाद के बाएं हाथ के अंगूठे में गोली लगी है. 

दोनों को इलाज के लिए कल्याणपुर सीएचसी में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल सत्यनारायण भगत की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया. एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कर इलाज हो रहा है. घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने कल्याणपुर थाने की पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.

ताईद का काम करते हैं सत्यनारायण भगत

बताया जाता है कि सत्यनारायण भगत केसरिया रजिस्ट्री ऑफिस में ताईद का काम करते हैं. शाम के समय रजिस्ट्री का कार्य समाप्त होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे. साथ में केसरिया थाना क्षेत्र के लाला छपरा के रहने वाले शंभू नाथ प्रसाद भी थे. कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मठिया के पास पहुंचते ही पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आगे आए और रोक लिया. इसके बाद गोलीबारी की.

सत्यनारायण भगत का एक ताईद से किसी बात को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था. उसी को लेकर घटना को अंजाम देने की चर्चा हो रही है. इस मामले में कल्याणपुर थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. सत्यनारायण भगत के बेटे से पूछताछ की जा रही है, लेकिन कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. घटना में जख्मी सत्यनारायण की स्थिति ठीक होते ही इसके पीछे की वजह का पता चल सकेगा.

यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपराध की साजिश रच रहे थे बदमाश, पिस्टल के साथ 2 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचारी बैगन के साथ लच्छा पराठा और..., राष्ट्रपति भवन में पुतिन को 'शाही डिनर' में क्या-क्या परोसा गया?
अचारी बैगन के साथ लच्छा पराठा और..., राष्ट्रपति भवन में पुतिन को 'शाही डिनर' में क्या-क्या परोसा गया?
जमीन विवाद में घिरे खली, तहसीलदार ने किया बड़ा खुलासा, बोले- 'सेलिब्रिटी कानून से ऊपर नहीं'
जमीन विवाद में घिरे खली, तहसीलदार ने किया बड़ा खुलासा, बोले- 'सेलिब्रिटी कानून से ऊपर नहीं'
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी बताई हैरान कर देने वाली वजह
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने खुद बताई वजह
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...

वीडियोज

Interview: Tarun Garg, COO, Hyundai Motor India on Hyundai Creta electric | Auto Live
Haval H9: क्या ये गाड़ी India में मिलती है? | Auto Live #havalh9
Passenger anger On Flight Delay: Indi'Go' कहें या फिर Indi'Stop'? | Bharat Ki Baat With Pratima
Road Test Review Of Volkswagen Golf GTI India  | Auto Live
दोस्ती इम्तिहान लेती है...दोस्तों की जान लेती है। | Sansani | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अचारी बैगन के साथ लच्छा पराठा और..., राष्ट्रपति भवन में पुतिन को 'शाही डिनर' में क्या-क्या परोसा गया?
अचारी बैगन के साथ लच्छा पराठा और..., राष्ट्रपति भवन में पुतिन को 'शाही डिनर' में क्या-क्या परोसा गया?
जमीन विवाद में घिरे खली, तहसीलदार ने किया बड़ा खुलासा, बोले- 'सेलिब्रिटी कानून से ऊपर नहीं'
जमीन विवाद में घिरे खली, तहसीलदार ने किया बड़ा खुलासा, बोले- 'सेलिब्रिटी कानून से ऊपर नहीं'
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी बताई हैरान कर देने वाली वजह
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने खुद बताई वजह
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
न्यूक्लियर प्लांट, यूरिया प्रोडक्शन, टूरिस्ट वीजा और यूक्रेन वॉर... PM मोदी और पुतिन का ज्वाइंट स्टेटमेंट | बड़ी बातें
न्यूक्लियर प्लांट, यूरिया प्रोडक्शन, टूरिस्ट वीजा और यूक्रेन वॉर... PM मोदी और पुतिन का ज्वाइंट स्टेटमेंट | बड़ी बातें
Thailand Alcohol: थाईलैंड में दोपहर में क्यों नहीं पी सकते थे शराब, जानें क्या थी इसके पीछे की वजह
थाईलैंड में दोपहर में क्यों नहीं पी सकते थे शराब, जानें क्या थी इसके पीछे की वजह
Plastic Bottle Health Impact: पुरानी प्लास्टिक की बोतल में पीते हैं पानी तो हो जाएं सावधान, धीरे-धीरे मौत आ रही करीब
पुरानी प्लास्टिक की बोतल में पीते हैं पानी तो हो जाएं सावधान, धीरे-धीरे मौत आ रही करीब
Embed widget