एक्सप्लोरर

बिहार: विधानसभा में राज्यपाल के भाषण के दौरान विपक्ष का हंगामा, फागू चौहान ने इस मुद्दे पर दिया जोर

राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि जनता ने विकास के नाम पर सरकार को चुना है. अपराध, भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए सरकार काम कर रही है.

पटना: नवगठित बिहार विधानसभा के पहले सत्र के चौथे दिन गुरुवार को राज्यपाल फागू चौहान के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने जबरदस्त हंगामा किया. इस दौरान राज्यपाल ने संभावना जताते हुए कहा कि सरकार समावेशी विकास के रास्ते पर चलते हुए विकसित बिहार बनाने की ओर अग्रसर होगी.

हलांकि, राज्यपाल फागू चौहान ने जैसे ही अपने अभिभाषण की शुरूआत की वैसे ही विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया और अंत तक हंगामा करते रहे. विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच राज्यपाल ने सरकार की रूपरेखा रखी और सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी.

राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि जनता ने विकास के नाम पर सरकार को चुना है. अपराध, भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए सरकार काम कर रही है. उन्होंने विकास योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि बिना किसी भेदभाव के लोगों की मदद की जा रही है, जिसमें केंद्र सरकार का भी सहयोग मिल रहा है.

उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कार्य किए गए हैं और राज्य में सामाजिक सौहार्द का वातावरण भी बना है. कोरोना काल की चर्चा करते हुए राज्यपाल चौहान ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान केंद्र से भी काफी सहायता मिली. कोरोना के दौरान सरकार ने बेहतर काम किया. बिहार में वंचित परिवारों को राहत दी गई. लाखों लोगों को राशन कार्ड बना कर राहत पहुंचाई गई.

उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य में विकास सरकार की प्राथमिकता है. राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कृषि के विकास की चर्चा करते हुए कहा, "कृषि के क्षेत्र में भी राज्य सरकार बेहतर काम कर रही है. बिहार एक कृषि प्रधान राज्य है यहां जैविक खेती को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है, किसानों के लिए इसके लिए प्रोत्साहन भी दिया जा रहा है."

इससे पहले विधानसभा पहुंचने पर राज्यपाल का विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आगवानी की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
गयाजी में भीषण हादसा: ट्रक से टकराई कार में लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
गयाजी में भीषण हादसा: ट्रक से टकराई कार में लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
JDU विधायक अनंत सिंह के आवास के पास मिला संदिग्ध शव, चेहरे पर चोट के निशान; हत्या की आशंका
JDU विधायक अनंत सिंह के आवास के पास मिला संदिग्ध शव, चेहरे पर चोट के निशान; हत्या की आशंका
पटना में युवक का खुलेआम अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात, तीन दिन बाद भी नहीं मिला बंटी
पटना में युवक का खुलेआम अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात, तीन दिन बाद भी नहीं मिला बंटी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget