एक्सप्लोरर

बिहार: भारत बंद को विपक्ष का समर्थन, सफल बनाने के लिए नेताओं ने दिए निर्देश- इन सेवाओं को नहीं करें बाधित

8 दिसंबर को किसान संगठनों के भारत बंद को बिहार के तमाम विपक्षी दलों ने खुला समर्थन दिया है. राजद-कांग्रेस और वाम दलों के साथ राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी ने भी नए कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताया है.हर विपक्षी दल के नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं से बंद को सफल बनाने की अपील की है.

पटना: कल यानि 8 दिसंबर को किसान संगठनों के भारत बंद को बिहार के तमाम विपक्षी दलों ने खुला समर्थन दिया है. राजद-कांग्रेस और वाम दलों के साथ राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी ने भी नए कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताया है.हर विपक्षी दल के नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं से बंद को सफल बनाने की अपील की है. हालांकि बंद के दौरान आपातकालीन सेवाओं को बंद से मुक्‍त रखा गया है. वही इस बंद को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट किया है.

कृषि बिल के खिलाफ कल भारत बंद का ऐलान

कृषि बिल के खिलाफ किसानों के द्वारा आहूत भारत बंद को आरजेडी ने समर्थन दिया है जानकारी के अनुसार पार्टी .नेताओं ने निर्देश दिया है कि पार्टी के तमाम नेता-कार्यकर्ता पूरे बिहार में बंद के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे. तेजस्वी यादव भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरेंगे वहीं कांग्रेस के नेताओं ने भी ऐलान करते हुए कहा कि नया कृषि कानून किसानों का हक मारने की साजिश है. किसान संगठनों के बंद को समर्थन देकर कांग्रेस के कार्यकर्ता जिला व पंचायत स्तर तक इसे सफल बनाएंगे. उपेंद्र कुशवाहा के अनुसार सभी जिलों में भारत बंद को सफल बनाने के लिए पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता तैयार हैं.

भारत बंद को वाम दलों का भी मिलेगा समर्थन

वाम दलों ने तमाम जिले के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि बंद के दौरान आपात सेवाओं को बाधित नहीं किया जाए. भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी माले के राज्य सचिव कुणाल, मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के राज्य सचिव अवधेश कुमार, भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय, फारवर्ड ब्लॉक के अमेरिका महतो और आरएसपी के वीरेंद्र ठाकुर ने संयुक्त रूप से बताया कि भारत बंद को सफल बनाने के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर सारी तैयारियां की गई हैं,इस दौरान एम्बुलेंस, अस्पताल और मिल्क वैन सहित जनहित से जुड़ीं आपातकालीन सेवाओं को बंद से मुक्त रखा जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
नेपाल से आ रही थी जाली नोटों की खेप, मोतिहारी में 4.95 लाख की फेक करेंसी सीज
नेपाल से आ रही थी जाली नोटों की खेप, मोतिहारी में 4.95 लाख की फेक करेंसी सीज
Bihar MLC Results: तिरहुत से आया पहला रुझान, 2 राउंड की गिनती पूरी, कौन निकला आगे?
Bihar MLC Results: तिरहुत से आया पहला रुझान, 2 राउंड की गिनती पूरी, कौन निकला आगे?
बिहार टेंडर घोटाला: 7 IAS अधिकारियों तक पहुंची ED की जांच, बढ़ी हलचल
बिहार टेंडर घोटाला: 7 IAS अधिकारियों तक पहुंची ED की जांच, बढ़ी हलचल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget