एक्सप्लोरर

'गजब नौटंकीबाज...', RJD ने सीएम नीतीश की बैठकों को बताया टाइम पास, फिर छेड़ी DK टैक्स और रिटायर्ड अधिकारियों की बात

आरजेडी ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि मुख्यमंत्री आवास और मुख्यमंत्री कार्यालय के लोग सत्ता जनित भ्रष्टाचार का केंद्र बिंदु हैं. यही धुरी बिहार को अपनी उंगलियों पर नचा रही है.

Bihar Opposition Party RJD Post: बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी ने शुक्रवार को पोस्ट कर सीएम नीतीश और बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला है. आरजेडी ने मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली मंत्रियों और अधिकारियों की बैठकों को कुख्यात भूंजा पार्टी बताया है. साथ ही लिखा है, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गजब नौटंकीबाज बना दिया है. हर दिन आपदा प्रबंधन की इस बैठक की तरह ही बहाना बनाया जाता है क्योंकि भूंजा चौकड़ी सीएम को बिना मीडिया से बात किए. बिना भाषण दिए दिन में एक बार पटना में अवश्य ही बाहर टहलाती है. ताकि लोगों को सब ठीक-ठाक लगे और अवस्थता छुपी रहे".
 
आरजेडी का सीएम नीतीश पर निशाना
 
आरजेडी ने आगे लिखा, "यही लोग 1 अन्ने मार्ग, मुख्यमंत्री आवास और मुख्यमंत्री कार्यालय में बैठते हैं. यही लोग सभी जिलों की विलासितापूर्ण यात्राओं में कथित समीक्षा बैठक करते है. यही लोग सत्ता जनित भ्रष्टाचार का केंद्र बिंदु है. यही धुरी बिहार को अपनी उंगलियों पर नचा रही है. आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बिहार में चेहते अधिकारी, रिटायर्ड अधिकारी सह सुपर सीएम, सीएम के करीबी मित्र जो वर्षों से आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में सुविधाओं को एंजॉय कर रहे है, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्यों में CM के साढ़ू साहब, DK टैक्स के संग्रहकर्त्ता, सीएम के सलाहकार तथा रिटायर्ड अधिकारी के रिटायर्ड मित्र इत्यादि लोग है.
'बिहार में प्रशासनिक अराजकता और अंधेरे का दौर'
 
पोस्ट में आगे कहा गया है कि "इस मीटिंग में सरकारी पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष पता नहीं किस हैसियत से कुर्सी छेंके है. ऐसे तो बिहार से 56 सांसद है फिर ये कार्यकारी अध्यक्ष हर सरकारी मीटिंग में कैसे, क्यों और किसलिए घुसे रहते है? अचेत अवस्था में भी सुख-सुविधाओं को भोग रहे नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के गरिमामय पद को भूंजा चौकड़ी के साथ टाइम पास का माध्यम समझ, बिहार को भ्रष्ट भूंजा पार्टी के हाथों सौंप दिया है, जो दिन-रात प्रदेश को लूटने में मस्त और व्यस्त है. थके हुए सीएम के कारण बिहार में प्रशासनिक अराजकता और अंधेरे का दौर चल रहा है. 

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget