एक्सप्लोरर

बिहार: राज्यपाल फागू चौहान के अभिभाषण के दौरान हंगामा करने के मामले में विपक्ष ने दी सफाई, कही ये बात

राजद प्रवक्ता और मनेर विधायक भाई वीरेंद्र ने भी कांग्रेस के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि महामहिम राज्यपाल का भाषण जो होता है वह सरकार द्वारा लिख कर दिया जाता है और वह झूठ का पुलिंदा था.

पटना: बिहार सरकार की गठन के बाद बुलाये गए 17वीं बिहार विधानसभा के प्रथम सत्र का आज चौथा दिन था और आज राज्यपाल का अभिभाषण के दौरान विपक्षी दलों ने जमकर हंगामा किया. हंगामे के बीच राज्यपाल फागू चौहान ने अपने अभिभाषण को पूरा किया. इस संबंध में एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि आज का बैठक निराशाजनक रहा क्योंकि जो बातें बीजेपी-जेडीयू अपने चुनावी सभा में करते थे, उन मुद्दों को शामिल ही नहीं किया गया.

उन्होंने कहा कि यह अभिभाषण एक रस्म अदायगी के सिवा और कुछ नहीं लगा. ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने तय किया है कि वह अपने विभिन्न मुद्दों को लेकर अपना संशोधन प्रस्ताव देगी, जिसमें हमारा मुख्य रूप से फोकस अभी तक धान विक्रेय केंद्र का नहीं खोला जाना होगा, क्योंकि इस वजह से किसान की स्थिति बुरी हो गई है. इसके अलावा लॉ एंड ऑर्डर को लेकर भी हम संशोधन प्रस्ताव लाएंगे क्योंकि राज्य में लगातार अपराध की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है.

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, " इन्होंने (बीजेपी) रोजगार को लेकर लंबी चौड़ी बातें कही, 19 लाख रोजगार देने का वादा किया, लेकिन उसकी कोई चर्चा ही नहीं है. कोई रोड मैप इनके पास नहीं है. इसके अलावा भी कई ऐसे मामले हैं, जिसे हम अपने संशोधन प्रस्ताव में जगह देंगे और सरकार का ध्यान इस पर आकृष्ट करेंगे कि हमारे सुझाव को संबोधित करें. अगर विपक्ष से सकारात्मक सपोर्ट चाहते हैं तो. नहीं तो जो हमारा अधिकार है विरोध करने का वह हम लगातार जारी रखेंगे."

वहीं, राजद प्रवक्ता और मनेर विधायक भाई वीरेंद्र ने भी कांग्रेस के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि महामहिम राज्यपाल का भाषण जो होता है वह सरकार द्वारा लिख कर दिया जाता है और वह झूठ का पुलिंदा था. ना उसमें बेरोजगार को रोजगार देने की चर्चा थी, ना छात्रों के हित की कोई चर्चा थी, ना मजदूरों को लेकर कोई बात कही गई, ना कोई किसानों की ही चर्चा थी. ऐसे में हम इस मामले को कल उठाने का काम करेंगे.

इधर, हंगामे को लेकर बीजेपी के कद्दावर नेता संजय मयूख ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि जनता से नकारे हुए लोग आज इस तरह से व्यवहार कर रहे हैं. वह कहीं से भी संसदीय परंपरा के अनुकूल नहीं है, उन्हें कम से कम राज्यपाल का सम्मान करना चाहिए वह जिस प्रकार से सदन में चिल्ला रहे थे तो इन चिल्लाने वालो को मैं बता दूं कि चिल्लाने से विकास को रोका नहीं जा सकता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget