एक्सप्लोरर

बक्सर में ऑपरेशन सिंदूर के वीर योद्धा सुनील सिंह को नम आंखों से दी गई विदाई, DM-SP ने दी श्रद्धांजलि

Sunil Singh Yadav: बक्सर जिलाधिकारी डां विद्यानंद सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के प्रतिनिधि की ओर से हम लोग संवेदना व्यक्त करते हैं.

Sunil Singh Yadav Last Rites: सरहद की सुरक्षा में तैनात बक्सर के वीर सपूत ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के ड्रोन हमले में घायल हुए बिहार के बक्सर जिले के चौसा नरबतपुर के रहने वाले जवान सुनील सिंह यादव ने बुधवार को इलाज के दौरान अंतिम सांस ली. उनका पार्थिव शरीर रविवार को गांव पहुंचा और हजारों लोगों ने नम आखों से उन्हें विदाई दी. 

'पूरे गांव और जिले के लिए एक गहरा आघात'

सुनील सिंह यादव के पिता जनार्दन सिंह हैं और मां पौदारो देवी हैं, जो कि सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं. छोटा भाई चंदन यादव सभी नरबतपुर गांव में रहते हैं. चंदन यादव भी सेना में कार्यरत हैं और वर्तमान में वहीं तैनात थे. वहीं सुनील की पत्नी और दो बेटे भी हैं, जो 15 और 12 वर्ष के हैं. परिवार की यह क्षति न केवल व्यक्तिगत है, बल्कि पूरे गांव और जिले के लिए भी एक गहरा आघात है. शव आने के बाद गांव सहित आस-पास के लोग हजारों की संख्या में पहुंचे और नम आंखों से श्रद्धांजलि दी.

वही बक्सर जिलाधिकारी डां विद्यानंद सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के प्रतिनिधि की ओर से हम लोग संवेदना व्यक्त करते हैं. पूरी राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जा रहा है. सरकार की तरफ से जो निर्धारित सहयोग राशि है, सब उनको उपलब्ध करा दी जाएगी. गांव के लोगों के जरिए भी कुछ मांग पत्र रखे गए हैं, उनको हमलोग सरकार के पास प्रस्ताव भेजेंगे.

वहीं बक्सर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बताया कि बड़े ही दुखद स्थिति में हमलोग खड़े हैं. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वीरगति को प्राप्त करने वाले बक्सर के वीर सुनील कुमार जी ने आखिरी सांस ली. सम्मान के साथ हमलोग उनको विदा कर रहे हैं. यह पूरे समाज में एक बहादुरी का मैसेज जा रहा है,  जिन्होंने वीरता के साथ पाकिस्तान से लड़ाई लड़ी. उनके लिए भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए हैं. 

वहीं परिजन निशांत ने बताया कि मैं 25 दिन तक उनके साथ थे और निशांत ने वहां कि आपबीती बताई. साथ ही मांग की कि एक प्रतिमा और मुख्य गेट उनके नाम से बने. 51 लाख रुपये चेक देने की मांग की. राज्य सरकार और केंद्र सरकार से भी मांग की कि उनका हक है उनको मिलना चाहिए.

पाकिस्तान के ड्रोन हमले में हुए थे घायल

बक्सर जिले के चौसा प्रखंड के नरबतपुर गांव के निवासी सुनील सिंह यादव, जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में तैनात थे. बीते 9 मई को रात के समय ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घायल होने के बाद उन्हें तत्काल राजौरी के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर 15 मई को उन्हें एयरलिफ्ट कर उधमपुर स्थित आर्मी अस्पताल में शिफ्ट किया गया. यहां करीब तीन हफ्ते तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ने के बाद उन्होंने बुधवार को अंतिम सांस ली.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: राहुल गांधी के बयान पर आया तेजस्वी यादव का रिएक्शन, RJD नेता ने कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget