एक्सप्लोरर

Bihar Crime: सिर कुचला, आंखें फोड़ी और प्राइवेट पार्ट भी काटा, नालंदा में बुजुर्ग की निर्मम हत्या

Old Man Murder: थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है. हत्या के पीछे के कारणों का अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है.

Murder In Nalanda: बिहार के नालंदा से बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां बेन थाना इलाके लकैयापर गांव निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान बालकिशुन पाल के रूप में हुई है. बुजुर्ग की हत्या इतनी नृशंसता से की गई कि देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी. 

जघन्य अपराध से पूरे इलाके में दहशत

हत्यारों ने बुजुर्ग के सिर को कुचल दिया और उसके बाद आंखें फोड़ दीं. प्राइवेट पार्ट को काटकर ईंट-पत्थर से ढक दिया गया. इस जघन्य अपराध से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे फिर जांच शुरू की.

मृतक बालकिशुन पाल के दामाद चंदन कुमार पाल ने बताया कि उनके ससुर मंगलवार की शाम भैंस के लिए दवा लेने घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे. परिवार वालों ने उनको काफी तलाश किया. उनका कोई पता नहीं चल सका. बुधवार सुबह गांव के ही किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि बालकिशुन पाल महाविगहा गांव के पास मृत पड़े हैं.

सूचना के बाद परिजन जब मौके पर पहुंचे तो उनका क्षत-विक्षत शव देखकर सन्न रह गए. दामाद ने यह भी बताया कि उनके ससुर की गांव में किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी ना ही उन्हें किसी से किसी तरह का कोई विवाद था. उनका कहना है कि हत्या क्यों की गई और किसने की यह पता नहीं है. मृतक की तीन बेटियां हैं और उनका कोई बेटा नहीं था. 

थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने क्या कहा?

घटना को लेकर बेन थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है. हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा. घटनास्थल पर FSL की टीम को भी बुलाया गया है, ताकि साक्ष्यों को इकट्ठा कर हत्यारों तक पहुंचा जा सके.

ये भी पढ़ेंः पटना की रैली में उठी नीतीश कुमार के बेटे निशांत की मांग, सीएम को लेकर क्या बोले कुर्मी समाज के लोग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget