एक्सप्लोरर

बिहार: JEE पेपर लीक मामले पर NSUI का विरोध प्रदर्शन, चीफ जस्टिस की देख-रेख में जांच की रखी मांग  

एनएसयूआई ने दावा किया कि इस पेपर लीक की सीधी-सीधी जिम्मेदार मोदी सरकार ही है क्यूंकि नैशनल टेस्टिंग एजेन्सी हाल ही में नवंबर 2017 में इसी केंद्र सरकार द्वारा स्थापित की गई थी.

पटना: राष्ट्रीय स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने अनेक छात्रों के साथ सोमवार को बिहार की राजधानी पटना में प्रदर्शन किया. संगठन के प्रदेश प्रभारी रोशन लाल बिट्टू, प्रदेशाध्यक्ष चुन्नू सिंह की नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजभवन मार्च किया और जेईई पेपर लीक मामले में जल्द से जल्द जांच पूरी कराने की मांग रखी. छात्र संगठन की प्रमुख मांग यह रही कि इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टीस की देख रेख में की जाए.

असंतोष की भावना पैदा करेगा

प्रदर्शन के माध्यम से एनएसयूआई ने यह भी चिंता जताई है कि अगर इस मामले को जल्द नहीं सुलझाया गया और आरोपियों को सजा नहीं दी गई तो यह छात्र वर्ग में असंतोष की भावना पैदा करेगा. साथ ही यह भी कहा कि पेपर लीक की इस घटना के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेन्सी द्वारा करवाई गई बाकी परीक्षाएं भी शक के घेरे में है.

एनएसयूआई ने कहा, “सीबीआई द्वारा दर्ज हुई शिकायत में जिनके नाम हैं उनके खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए. जेईई जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में ऐसी घटना होना आज हर उस छात्र के लिए चिंता का विषय बन गई है, जो प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेन्सी जो कि देश में कई महत्वपूर्ण परीक्षा करवाने की जिम्मेदार है, आज शक के घेरे में है. केंद्र सरकार की नाक के नीचे ऐसी घटना का होना मोदी कैबिनेट की एक और नाकामी का सबूत है.”

धरनास्थल पर जमकर नारेबाजी की

एनएसयूआई ने दावा किया कि इस पेपर लीक की सीधी-सीधी जिम्मेदार मोदी सरकार ही है क्यूंकि नैशनल टेस्टिंग एजेन्सी हाल ही में नवंबर 2017 में इसी केंद्र सरकार द्वारा स्थापित की गई थी. बता दें कि एनएसयूआई प्रदर्शनकारीयों ने धरनास्थल पर जमकर नारेबाज़ी की.

हालांकि, विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. वहीं, संगठन के राज्य प्रभारी रोशन लाल बिट्टू जी, प्रदेश अध्यक्ष चुन्नू सिंह , निशांत सिंह बिट्टू यादव कमलेश जी शाश्वत शेखर और आदित्य सिलटू को गिरफ्तार कर लिया गया. इधर, एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं से मिलने बीपीसीसी अध्यक्ष मदन मोहन झा और बिहार कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन राजेश राठौड़ सचिवालय थाना आए.  

यह भी पढ़ें -

Janata Darbar: नीतीश कुमार के सामने ही बोली महिला, JDU विधायक ने कराई पति की हत्या, कार्रवाई कीजिए

Bettiah News: नशे में धुत सेना के जवान ने खोया आपा, पत्नी समेत तीन लोगों को मार दी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
Bihar MLC Results: तिरहुत से आया पहला रुझान, 2 राउंड की गिनती पूरी, कौन निकला आगे?
Bihar MLC Results: तिरहुत से आया पहला रुझान, 2 राउंड की गिनती पूरी, कौन निकला आगे?
बिहार टेंडर घोटाला: 7 IAS अधिकारियों तक पहुंची ED की जांच, बढ़ी हलचल
बिहार टेंडर घोटाला: 7 IAS अधिकारियों तक पहुंची ED की जांच, बढ़ी हलचल
नीरज कुमार का दावा- मेरी जीत पक्की, अनंत सिंह को बोले- जन सुराज में चले जाएं
नीरज कुमार का दावा- मेरी जीत पक्की, अनंत सिंह को बोले- जन सुराज में चले जाएं

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget