एक्सप्लोरर

बिहार: विधानसभा घेराव के लिए निकले NSUI के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, पुलिस ने सड़क पर दौड़ाकर पीटा

लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शनकारी इधर-उधर भागने लगे, जिसके बाद पुलिस ने सड़क पर दौड़ा कर सभी की पिटाई की. पुलिस की पिटाई में कई छात्रों को चोट लगी. वहीं, कई गंभीर रूप से घायल हो गए.

पटना: बिहार में बढ़ती बेरोजगारी और बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था के विरोध में सोमवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ता बिहार विधानसभा के घेराव के लिए निकले थे. कार्यकर्ताओं ने पटना के कारगिल चौक, गांधी मैदान से विधानसभा मार्च शुरू की. कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए बिहार विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे. इसी दौरान जेपी गोलंबर के पास पटना पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया.

पुलिस ने प्रदर्शनकरियों पर किया लाठीचार्ज

पुलिस की ओर से रोके जाने के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया. कार्यकर्ता "नीतीश मुर्दाबाद" और "डिग्री लो और नौकरी दो" का नारा लगाने लगे. वहीं, बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे. ऐसे में पहले पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की. लेकिन जब वो नहीं मानें तो पुलिस ने प्रदर्शनकरियों पर लाठीचार्ज कर दिया.

पुलिस ने सड़क पर दौड़ा कर की सभी की पिटाई

लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शनकारी इधर-उधर भागने लगे, जिसके बाद पुलिस ने सड़क पर दौड़ा कर सभी की पिटाई की. पुलिस की पिटाई में कई छात्रों को चोट लगी. वहीं, कई गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलो में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष, पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना, एआईसीसी के सदस्य प्रवीण कुमार कुशवाहा समेत अन्य शामिल हैं.

इधर, लाठीचार्ज की जानकारी मिलने पर बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा विधानसभा की कार्यवाही छोड़ मौके पर पहुंचे और छात्रों का हाल जाना. वहीं, सभी घायलों का इलाज कराया. वहीं, उन्होंने राज्य सरकार और केंद्र सरकार की छात्र विरोधी नीतियों का हवाला देते हुए कहा कि ये सरकार अपनी छात्र विरोधी नीतियों से छात्रों की आवाज को दबा नहीं सकती, इसके लिए प्रदेश कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी.

इससे पहले भी किया था लाठीचार्ज

गौरतलब हो कि 1 मार्च को भी बेहतर शिक्षा और रोजगार की मांग को लेकर विधानसभा मार्च करने निकले वामदलों के छात्र संगठनों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीट दिया था. गांधी मैदान जेपी गोलंबर पर आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच खूब ईंट-रोड़े बरसे थे. इसमें कई छात्र और पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे.

यह भी पढ़ें -

CM नीतीश ने सदन में लगाई RJD एमएलसी की 'क्लास', जानें- क्या है पूरा मामला? बिहार के खगड़िया में बड़ा हादसा, स्कूल की दीवार गिरने से 6 की मौत, 3 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget