एक्सप्लोरर

Bihar Teacher: तीन बार में भी पास नहीं करने वाले नियोजित शिक्षक घबराएं नहीं, केके पाठक ने निकाल दिया दूसरा रास्ता!

Niyojit Teacher: केके पाठक (KK Pathak) ने नियोजित शिक्षकों से कहा है कि आप लोगों को तीन बार सक्षमता परीक्षा देनी है. तीन बार में नहीं होगा तो हम लोग पांच बार भी मौका दे सकते हैं.

Bihar Niyojit Teacher News: बिहार के लगभग पौने चार लाख नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने के लिए सरकार सक्षमता परीक्षा ले रही है. शिक्षा विभाग की ओर से 1 फरवरी से सक्षमता परीक्षा (Sakshamta Pariksha) के आवेदन की तारीख भी निकाल दी गई है. सभी शिक्षकों को ऑनलाइन आवेदन के साथ ऑनलाइन परीक्षा बैठना है, इसके लिए उन्हें कंप्यूटर भी सीखना आवश्यक है. परीक्षा को लेकर शिक्षकों में भय का भी माहौल है. हालांकि अपने कड़े तेवर के लिए जाने जाने वाले केके पाठक अब थोड़े नरम दिख रहे हैं. 

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर काफी सख्त रहे हैं. ऐसे में सक्षमता परीक्षा को लेकर नियोजित शिक्षकों का डर भी बन गया है लेकिन अब केके पाठक नियोजित शिक्षकों पर सॉफ्ट नजर आ रहे हैं और उन्हें न डरने की सलाह दे रहे हैं.

केके पाठक ने निकाल दिया दूसरा रास्ता!

केके पाठक ने नियोजित शिक्षकों के साथ बैठक करके उनकी परेशानियों को हल करने के उपाय बताएं हैं. उन्होंने कहा कि आप लोगों को कुछ नहीं होगा. आप लोग के साथ जो भी कर रहे हैं, वह आपको सीखने के लिए किया जा रहा हैं. आप लोगों को डरने की जरूरत नहीं है. तीन बार के बजाय पांच बार भी परीक्षा लिया जा सकता है. पाठक ने सक्षमता परीक्षा के लिए ऑनलाइन कंप्यूटर से परीक्षा देने की ट्रेनिंग ले रहे प्राइमरी स्कूल के नियोजित शिक्षकों के साथ बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षकों में जो कमियां रहती है, उसे हम ट्रेनिंग के दौरान दूर कर देते हैं. 

शिक्षकों से क्या पूछे केके पाठक?

केके पाठक ने शिक्षकों से पूछा कि आप लोग जो ट्रेनिंग कर रहे हैं, उससे कुछ सीखने को मिल रहा है या नहीं? शिक्षकों के हां में जवाब देने पर उन्होंने कहा कि ये बहुत अच्छा और बढ़िया है. इसके बाद फिर केके पाठक ने पूछा कि क्या आपको ऐसा लग रहा है कि जो पहले नहीं सीखे थे वह बात बताई जा रही है? इस सवाल पर भी शिक्षकों ने हां में जवाब दिया. इस पर केके पाठक ने खुशी जताई और कहा कि इसका मतलब कुछ नया हमारे अंदर आ रहा है. ऐसे ही उद्देश्य से सक्षमता परीक्षा कराई जा रही है. ट्रेनिंग करके आप लोग अपना दिमाग डेवलप करेंगे और फिर आपकी हर 6 महीने पर ट्रेनिंग होती रहेगी.

'कंप्यूटर सीखना जरूरी'

उन्होंने कहा कि अब डिजिटल की ओर बढ़ रहे है. कंप्यूटर आपको सीखना जरूरी है. केके पाठक ने कहा कि आप लोगों को तीन बार सक्षमता परीक्षा में बैठना है. तीन बार में नहीं होगा तो हम लोग पांच बार कर देंगे, वह कोई दिक्कत नहीं है. यह कोई समस्या नहीं है. आप लोग बिना डर के परीक्षा में भाग लीजिए. हम लोगों ने SCRT के डाइट को कहा है कि आप लोगों को कंप्यूटर से रूबरू करा दें. हमें खुशी हो रही है कि आप लोगों में कंप्यूटर से सीखने की जिज्ञासा है. उन्होंने कहा कि यह बात जान लीजिए की देर सवेर सभी स्कूलों में कंप्यूटर आएंगे. 

केके पाठक ने आगे कहा कि स्कूलों में कंप्यूटर का काम शुरू हो चुका है. स्कूलों में सेकेंडरी में कंप्यूटर आ गया है. कई जगह मिडिल में भी आ चुके हैं. आप लोग प्राइमरी स्कूल के टीचर हैं. वह दिन दूर नहीं है कि चौथी पांचवी क्लास में भी कंप्यूटर पहुंच जाएगा, तब आपको लगेगा कि यह तो चुनौती आ गई है, इसलिए अभी से आप लोग तैयार रहेंगे तो ठीक रहेगा. 

सक्षमता परीक्षा का विरोध

बता दें कि नियोजित शिक्षकों को सक्षमता परीक्षा पास करने पर बिहार के कई जिलों में जमकर विरोध किया जा रहा है. शिक्षा विभाग ने पास नहीं करने वाले नियोजित शिक्षकों को लेकर केके पाठक की अध्यक्षता में 5 सदस्य कमेटी का भी गठन किया है. जिसके बाद से नियोजित शिक्षकों को डर भी सताने लगा था कि कहीं उनकी नौकरी चली जाएगी.

जेडीयू नेता ने बोला था हमला

हालांकि इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के एमएलसी नीरज कुमार ने केके पाठक पर भड़ास भी निकली थी और कहा था कि वह क्या भगवान हो रहे हैं. फिलहाल अब केके पाठक ने खुद शिक्षकों के बीच जाकर यह कह दिया है कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है, जो भी किया जा रहा है आपको सीखने के लिए किया जा रहा है. सक्षमता परीक्षा कोई समस्या नहीं है.

ये भी पढ़ें:

Bihar: सुशील मोदी ने NDA के 10 सालों को शासन को बताया बेदाग, कांग्रेस के नेतृत्व वाली UPA पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget