एक्सप्लोरर

बिहार: सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खोया आपा,तेजस्वी को कहा- तुमको डिप्टी सीएम किसने बनाया था?

मुख्यमंत्री ने तेजस्वी पर जवाबी हमला करते हुए कहा कि हम अब तक इसलिए चुप थे कि ये हमारे बेटे के समान है. मेरे भाई समान दोस्त का बेटा है इसलिए सुनता रहता हूँ..इसके बाप हमारे उम्र के हैं. ये बकवास किए जा रहा है.

पटना: बिहार विधान सभा के पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र के दौरान आज अंतिम दिन आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के आरोपों से बौखलाये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बोला तेजस्वी पर बड़ा हमला.दरअसल तेजस्वी ने राज्यपाल के अभिभाषण के जवाब में बोलते बोलते मुख्यमंत्री पर कई निजी कटाक्ष करते हुए ऐसी बातें कह डाली जिसको लेकर सदन में जोरदार हंगामा भी हुआ.

मुख्यमंत्री को आया गुस्सा कही ये बातें

मुख्यमंत्री ने सदन में अपनी बात रखते हुए तेजस्वी पर जवाबी हमला करते हुए कहा कि हम अब तक इसलिए चुप थे कि ये हमारे बेटे के समान है. मेरे भाई समान दोस्त का बेटा है इसलिए सुनता रहता हूँ..इसके बाप हमारे उम्र के हैं. ये बकवास किए जा रहा है, ये झुठ बोलता है. बोलने के दौरान नीतीश कुमार इतने गुस्से में थे कि नीतीश कुमार ने तेजस्वी ये सवाल भी कर दिया कि तुमको डिप्टी सीएम किसने बनाया था. आप चार्जशीटेड हो, तुम क्या करते हो नही करते हो हम सब जानते हैं. तुम्हारे बाप का भी सारा राज हमें पता हैं.

इससे पहले तेजस्वी ने मुख्यमंत्री पर किय़ा था निजी अटैक

बताते चलें कि तेजस्वी यादव ने अपने भाषण के दौरान सदन में सीएम नीतीश पर निजी हमला बोला था. विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान तेजस्वी ने किया था नीतीश कुमार पर निजी हमला.कहा था कि सीएम नीतीश पर हत्या का केस दर्ज है. स्क्रिप्ट चोरी मामले में कोर्ट ने जुर्माना लगाया है, इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने निजी अटैक करते हुए कह दिया कि नीतीश कुमार को एक ही बेटा है.....पता नहीं ...शायद बेटी पैदा होने के डर की वजह से दूसरा बच्चा पैदा नहीं कर सके.

मुख्यमंत्री के बयान पर आरजेडी का जवाब

मुख्यमंत्री के बयान के जवाब में उतरी आरजेडी के राज्य सभा सांसद मनोज झा ने कहा आपने देखा  नीतीश कुमार ने संयम का परित्याग कर किस तरीके की भाषा का इस्तेमाल किया. राजनीतिक सूचिता का मामला तेजस्वी यादव ने उठाया था उस पर नीतीश कुमार का ऐसा व्यवहार. नीतीश कुमार ने तू तड़ाक जैसी भाषा का इस्तेमाल किया. तेजस्वी यादव बिहार की बात कर रहे थे और नीतीश कुमार को ये बात चुभ गयी.आप अनुकम्पा पर मुख्यमंत्री बने हैं और उस पर आपकी ऐसी जुबान. इसके लिए विधान सभा और बिहार का इतिहास आपको माफ नही करेगा.आपका अहंकार आपको ले डूबेगा. जो बातें लोक जीवन में हैं उसे नीतीश कुमार नकार रहे हैं,नेता प्रतिपक्ष ने अपना संयम नही खोया,मगर नीतीश जी क्या कर रहे हैं. साथ हीं चेताते हुए कहा कि अब सड़क और सदन की दूरी मिटेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, प्रचार के आखिरी दिन यह होगा प्लान, उम्मीदवार मैदान में
बिहार MLC चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, प्रचार के आखिरी दिन यह होगा प्लान
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
Wheat Storage Tips: क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
Embed widget