एक्सप्लोरर

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ऐलान NDA की बैठक में तय होगा अगले CM का नाम, जो निर्णय होगा मानेंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमलोगों ने साथ मिलकर एनडीए के लिए काम किया है बावजूद इसके भ्रम फैलाया गया,अब यह पता लगाना बीजेपी का काम है कि यह कैसे हुआ.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधानसभा चुनाव के दो दिन बाद नवनिर्वाचित पार्टी विधायकों और कार्यकर्ताओं से मिलने जेडीयू कार्यालय पहुंचे. अपनी पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं से मुखातिब होने के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात की और कहा कि लोगों ने एनडीए को जनादेश दिया है और हम सरकार बनाएंगे. साथ हीं यह भी कहा कि अभी विधानसभा भंग किए जाने की प्रक्रिया बाकी है और शपथ ग्रहण को लेकर कोई तारिख अभी तय नहीं की गई है.कल चारों घटक दलों की बैठक होगी इसके बाद फिर विधानमंडल दल की बैठक होगी फिर और इस बैठक में निर्णय लिया जाएगा कि कौन विधानमंडल दल का नेता होगा. मुख्यमंत्री ने चुनाव परिणाम पर कहा कि हम लोग सेवा करते हैं,अगर काम करने के बावजूद हमारे उम्मीदवार हमें वोट नही करते तो ये उनका निर्णय है.जनता मालिक है लोगों को सोच पर उनका अपना अधिकार है.उन्होंने जो फैसला दिया वह हमें मंजूर है.चुनाव हुआ जो परिणाम आए, जो सीट आये,उसे देखा गया की किस तरह से हम लोग के सीट पर क्या किया गया कैसे वोट को बांटा गया, हम लोग तो पूरे एनडीए के लिये अभियान चलाते हैं मगर कोई हमारे खिलाफ अभियान चलाते हैं तो सभी देख रहे हैं.रही बात सरकार चलाने की तो एनडीए के पास बहुमत है और सरकार चलाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी. एनडीए की बैठक में जो भी निर्णय होगा हमलोग उसको मानेंगे. सीएम नीतीश ने कहा कि हमलोगों ने समाज के हर वर्ग की सेवा की है. भाईचारे का माहौल तैयार किया है और अपने शासनकाल में कभी भी कोई दंगा-फसाद नहीं होने दिया. क्राइम, करप्शन और कम्यूनिज्म से हम लोग समझौता नहीं करेंगे.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोगों ने हम लोगों के बारे में भ्रम फैलाया है और वे उसमें कुछ हद तक कामयाब हुए और हमारा नुकसान भी हुआ. यह बीजेपी को पता लगाना है कि आखिर यह कैसे हुआ. कई लोगों ने वह भी प्रचार किया और झूठा दावा किया जो हो ही नहीं सकता. हमने तो लोगों की सेवा की है और हमेशा जनता का आदेश ही माना है.जिन सीटों पर पार्टी को करारी हार मिली है उनपर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग एक-एक सीटों के चुनाव परिणाम का अध्ययन कर रहे हैं और कई सीटों पर यह बात सामने आई है कि हमें जानबूझकर नुकसान पहुंचाया गया है. हालांकि बीजेपी को भी कुछ नुकसान हुआ है, लेकिन जेडीयू को अधिक नुकसान हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
पटना: अगवा नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार, पीड़िता के चाचा ने क्या कहा?
पटना: अगवा नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार, पीड़िता के चाचा ने क्या कहा?
Bihar News: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget