एक्सप्लोरर

NIA Raid: बिहार में NIA की रेड, गया में नक्सली कनेक्शन को लेकर राजू जाट के यहां पहुंची टीम, कैमूर में भी छापेमारी

Bihar NIA Raid News: पूर्व जिला परिषद सदस्य राजू यादव के बड़े भाई रंजीत कुमार ने बताया कि सुबह 6 बजे से 10:30 बजे तक पूछताछ की गई. आठ सदस्यीय टीम गया पहुंची थी.

गया/कैमूर: बिहार में एनआईए की टीम ने छापेमारी की है. गया के डेल्हा थाना क्षेत्र के धनिया बगीचा मोहल्ले में पूर्व जिला परिषद सदस्य राजू यादव उर्फ राजू जाट के घर पर गुरुवार (23 नवंबर) की अल सुबह एनआईए की आठ सदस्यीय टीम ने छापेमारी की है. छापेमारी के बाद अपने साथ हिसाब किताब और लेनदेन की डायरी अपने साथ ले गई है.

सुबह 6 से 10.30 बजे तक हुई पूछताछ

पूर्व जिला परिषद सदस्य राजू यादव के बड़े भाई रंजीत कुमार ने बताया कि वह शिक्षक के रूप में पदस्थापित हैं. गुरुवार की सुबह 6 बजे से 10:30 बजे तक पूछताछ की गई है. उन्होंने बताया कि सबसे पहले घर के सभी सदस्यों के मोबाइल फोन को रख लिया गया. इसके बाद दो कमरे में महिला और पुरुष को बैठाया गया जिसके बाद पूछताछ की गई.

NIA Raid: बिहार में NIA की रेड, गया में नक्सली कनेक्शन को लेकर राजू जाट के यहां पहुंची टीम, कैमूर में भी छापेमारी

कठौतिया और डेल्हा स्थित आवास पर छापेमारी

रंजीत कुमार ने बताया कि किसी नक्सली के ठहरने, आने जाने के संबंध में टीम पूछ रही थी. इस पर उन्होंने बताया कि वह जनप्रतिनिधि हैं. अब कौन ग्रामीण नक्सली है या नहीं है इसकी जानकारी नहीं हैं. वह पहचानते भी नहीं है. कोच के कठौतिया और डेल्हा स्थित आवास पर छापेमारी की गई है. वहीं पूर्व जिप सदस्य राजू यादव उर्फ राजू जाट बुधवार से ही कहीं बाहर निकले हैं. फिलहाल इस मामले में एनआईए की टीम के अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है.

कैमूर में भी एनआईए ने की छापेमारी

उधर बिहार के कैमूर जिले में भी एनआईए की टीम ने रेड की है. अलग-अलग जगहों पर छापेमारी हुई है. जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार बुधवार (22 नवंबर) रात से ही छापेमारी हो रही है. एनआईए के अधिकारी कई टीम बनाकर भभुआ में दो प्रिंटर्स की दुकान के साथ ही कई ठिकानों पर छापेमारी की है. एनआईए के अधिकारी और स्थानीय प्रशासन के लोग कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक लक्की प्रिंटर्स और अग्रवाल प्रिंटर्स में छापेमारी चल रही थी.

(कैमूर से इनपुट: दिलीप कुमार)

यह भी पढ़ें- Patna Double Murder: पटना में प्रेमी-प्रेमिका की गोली मारकर हत्या, खेत में मिली लाश, सामने आई हैरान करने वाली बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget