एक्सप्लोरर

Bihar News: DSP और SP का ट्रांसफर हो जाने से क्या होगा? कानून व्यवस्था को लेकर फिर भड़के विजय कुमार सिन्हा

मंगलवार को विजय कुमार सिन्हा लखीसराय में थे. यहां लोगों की समस्याओं को सुनकर वे भड़क गए. डीजीपी, मुख्य सचिव और सीएम नीतीश से इस मामले की शिकायत करने की बात कही है.

लखीसरायः बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर भड़क गए हैं. मंगलवार को विजय कुमार सिन्हा लखीसराय में थे. यहां उन्होंने कहा कि पिपरिया में जो मर्डर हुआ, इससे पहले भी हत्या हुई थी. वही दारोगा है जो वीरूपुर थाना में था. उस दारोगा को उठाकर पिपरिया में ट्रांसफर कर दिया गया. ऐसे भ्रष्टाचारी लोगों को हम संरक्षण देंगे तो जवाबदेही तय करनी होगी. डीएसपी और एसपी का ट्रांसफर हो जाने से क्या होगा? मानसिकता पर ब्रेक लगनी चाहिए.

विजय सिन्हा ने बढ़ते अपराध को लेकर चिंता जताई और पुलिस पर कई सवाल खड़े किए. इससे पहले भी उन्होंने लखीसराय दौरे के समय स्थानीय पुलिस प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे जिसको लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के बीच सदन में नोकझोंक भी हो गई थी. इस बार फिर विजय सिन्हा ने डीजीपी, मुख्य सचिव और सीएम नीतीश कुमार से इस मामले की शिकायत करने की बात कही है.

यह भी पढ़ें- Caste Census in Bihar: क्या बिहार में कुछ पार्टियां चाहती हैं कि सर्वदलीय बैठक न हो? मुकेश सहनी ने कह दी बड़ी बात

लखीसराय में लगातार बढ़ रहा अपराध

लखीसराय में लगातार हत्याएं हो रही हैं. पिपरिया थाना क्षेत्र में बीते 22 मई को मुरारिया गांव में एक बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. इसमें अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और ना ही गिरफ्तारी हुई. बीते दिनों लखीसराय में सरस्वती पूजा समारोह के दौरान राइफल लहराने का वीडियो वायरल हुआ था. इस मामले में आयोजक की जगह पुलिस ने वहां मौजूद दर्शकों पर ही कार्रवाई शुरू कर दी. इन सारी बातों को सुनने के बाद विजय सिन्हा पुलिस पर भड़क गए और थाना प्रभारी के साथ तमाम पुलिसकर्मियों की क्लास लगाई. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष होने के नाते अपने विधानसभा क्षेत्र में इस तरह की चीजें कभी बर्दाश्त नहीं करूंगा.

यह भी पढ़ें- बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए आज से नामांकन शुरू, आरसीपी सिंह समेत कई दिग्गजों की सीटें हो रहीं खाली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget