एक्सप्लोरर

Caste Census in Bihar: क्या बिहार में कुछ पार्टियां चाहती हैं कि सर्वदलीय बैठक न हो? मुकेश सहनी ने कह दी बड़ी बात

मुकेश सहनी ने जाति आधारित जनगणना को लेकर अड़ंगा डालने वाली पार्टियों को आड़े हाथों लिया. सवालिया लहजे में कहा कि सर्वदलीय बैठक को लेकर सभी पार्टी सहमति क्यों नहीं दे रही?

पटना: बिहार में जातीय जनगणना को लेकर सर्वदलीय बैठक होने वाली है. कहा जा रहा है कि सर्वदलीय बैठक के लिए सभी पार्टियों को इसके बारे में कहा गया है लेकिन सबकी सहमति अभी तक नहीं आ सकी है. ऐसे में सर्वदलीय बैठक और जातीय जनगणना को लेकर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) ने मंगलवार को बड़ी बात कह दी. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार की कुछ पार्टियां इसे एक बार फिर से रोकना चाहती हैं.

मुकेश सहनी ने जाति आधारित जनगणना को लेकर अड़ंगा डालने वाली पार्टियों को आड़े हाथों लिया. कहा कि आखिर जातीय जनगणना में देरी क्यों हो रही है? कहा कि कल ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने बताया है कि सर्वदलीय बैठक को लेकर सभी की सहमति नहीं आई है. सवालिया लहजे में कहा कि सर्वदलीय बैठक को लेकर सभी पार्टी सहमति क्यों नहीं दे रही?

यह भी पढ़ें- Jobs Alert: बिहार में फार्मासिस्ट के लिए बंपर बहाली, एक क्लिक में योग्यता और सैलरी सहित सभी जानकारी देखें

सहमति नहीं बनना दुर्भाग्यपूर्ण

सहनी ने कहा कि केंद्र सरकार के पूरे देश में जातीय जनगणना कराए जाने को नकारने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने भागीरथी प्रयास के बाद राज्य में जातीय जनगणना को लेकर तैयार हैं. ऐसे में सभी पार्टियों के सर्वदलीय बैठक को लेकर सहमति नहीं बनना दुर्भाग्यपूर्ण है.

बाधा उत्पन्न नहीं तो क्या माना जाए?- मुकेश सहनी

सभी पार्टियों से अब तक सहमति नहीं मिलने को लेकर कहा कि विधानमंडल में यह मामला सर्वसम्मति से पास है. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रधानमंत्री से मिल चुका है. ऐसे में जिस पार्टी द्वारा सहमति नहीं दी जा रही उसे बाधा उत्पन्न करना नहीं माना जाए तो क्या माना जाए?

यह भी पढ़ें- बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए आज से नामांकन शुरू, आरसीपी सिंह समेत कई दिग्गजों की सीटें हो रहीं खाली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget