एक्सप्लोरर

Bihar News: समस्तीपुर में निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर दारोगा, दस हजार के चक्कर में बिगड़ गया पूरा खेल 

Samastipur News: हाजीपुर सर्किट हाउस में निगरानी विभाग की टीम ने जानकारी दी कि समस्तीपुर से एक दारोगा की गिरफ्तारी हुई है, वो हत्या मामले में रिश्वत की मांग कर रहा था.

समस्तीपुर/हाजीपुर: समस्तीपुर में निगरानी विभाग (Vigilance Department) की टीम ने मंगलवार को एक जमीन विवाद (Land Dispute) मामले में रिश्वत लेते एक दारोगा को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. निगरानी की टीम ने हाजीपुर के सर्किट हाउस में आरोपी दारोगा से टीम पूछताछ कर रही है. भ्रष्ट पुलिस अधिकारी की संपत्ति की भी जांच चल रही है. वहीं, इस सूचना के बाद पुलिस महकमा में खलबली मच गई. 

दारोगा कर रहा था रिश्वत की मांग

बताया जा रहा है कि समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में चक सिकंदर में एक जमीन विवाद में बैद्यनाथ राय की हत्या हुई थी. इस मामले में ताजपुर थाना में कांड संख्या 204/22 में मामला दर्ज किया गया था. इस घटना की जांच करने के लिए ताजपुर थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर विजय शंकर शाह को मामला सौंपी गई थी. आरोपी सब इंस्पेक्टर ने हत्यारा को गिरफ्तार करने के लिए मृतक के बेटे अमरेंद्र कुमार से दस हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी. अमरेंद्र कुमार ने पटना निगरानी में इसके खिलाफ शिकायत की. निगरानी विभाग मामला दर्ज कर इसकी जांच में जुट गई.

संपत्ति की भी चल रही है जांच

मंगलवार को पटना निगरानी के टीम ने कार्रवाई करते हुए सब इंस्पेक्टर विजय शंकर साह को ताजपुर थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल चौक से दस हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया. निगरानी की टीम गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हाजीपुर सर्किट हाउस लेकर पहुंची, जहां उससे पूछताछ की. अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं, इसके साथ ही भ्रष्ट पुलिस अधिकारी की संपत्ति की भी जांच चल रही है. वहीं, अधिकारियों ने इसकी जानकारी हाजीपुर सर्किट हाउस से दी.

मिली थी शिकायत- निगरानी

वहीं, इस मामले को लेकर निगरानी डीएसपी विकास श्रीवास्तव का कहना था कि जमीन मामले में आरोपी दारोगा मदद के नाम पर दस हजार की मांग कर रहा था, शिकायत में मामला सही पाया गया, जिसके बाद दारोगा को घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. बुधवार को निगरानी कोर्ट में पेश किया जाएगा.

इनपुट- राजा बाबू और श्री राजपूत

ये भी पढ़ें:  New Year 2023: न्यू ईयर में घूमने की कर रहे हैं तैयारी तो ये खबर जरूर पढ़ लें, बिहार के इन शहरों में बहुत कुछ है खास

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget