एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार में चलेगा योगी वाला मॉडल? BJP ने कह दिया- पुलिस को पूरी छूट… एनकाउंटर होगा

Bihar News: बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि जो भी अपराधी अपराध करेंगे उनका अंजाम बहुत बुरा होगा. 24 घंटे अंदर कार्रवाई होगी. पढ़िए और क्या कुछ कहा है.

Bihar Encounter News: बिहार में पुलिसकर्मियों पर हाल ही में कई जिलों में हमले हुए हैं. इसको लेकर सियासी पारा भी चढ़ गया है. अब ऐसा लग रहा है कि बीजेपी यूपी के स्टाइल में चाहती है कि कार्रवाई हो. बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने सोमवार (17 मार्च, 2025) को कहा कि बिहार में हो रहे अपराधों में सत्ता संरक्षण और प्रशासन का कोई हाथ नहीं है. अपराध करने वालों का अंजाम बहुत बुरा होगा. पुलिस को पूरी छूट है, जरूरत पड़ने पर एनकाउंटर भी होगा.

हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा, "बिहार में जो आपराधिक घटनाएं हुई हैं, वो बहुत दुखद हैं, लेकिन सत्ता संरक्षण और प्रशासन की तरफ से यह अपराध नहीं हो रहा है. जो भी अपराधी अपराध करेंगे उनका अंजाम बहुत बुरा होगा. 24 घंटे अंदर कार्रवाई होगी. जरूरत पड़ने पर फुल एनकाउंटर भी होगा. बिहार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है.

उन्होंने आगे कहा, पुलिस को पूरी छूट है. अगर कोई सत्ता के संरक्षण में रहते हुए अपराध करना चाहेगा तो वो नहीं होगा. विपक्ष की तरफ से सवाल उठाने पर कहा, "विपक्ष को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. जब बिहार में विपक्ष का शासन था, तो क्या हो रहा था और आज क्या हो रहा है, यह सभी को पता है. ऐसे में विपक्ष को इस पर कहने का कोई अधिकार नहीं है."

तेज प्रताप के मुद्दे पर क्या बोले बचौल?

होली पर आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के एक कॉन्स्टेबल को डांस करवाने और ऐसा नहीं करने पर सस्पेंड करने की धमकी देने का वीडियो वायरल होने पर बचौल ने कहा, "यह लोग सामंतवादी मानसिकता के लोग हैं. उन्हें लगता है कि बिहार में राजा-रानी की ही सरकार है, लेकिन ऐसी हरकत जो भी करेगा, बिहार में उसके लिए कोई जगह नहीं है. बिहार में सामंती मानसिकता को कुचल दिया जाएगा."

बता दें कि हाल ही में होली मिलन समारोह के एक कार्यक्रम में आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसमें वो अपने बॉडीगार्ड को मजाकिया अंदाज में डांस करने के लिए कहते हैं और डांस नहीं करने पर सस्पेंड करने की धमकी भी देते हैं. वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी हमलावर है.

यह भी पढ़ें- लॉ एंड ऑर्डर पर आई बात तो नीतीश कुमार ने की हाई लेवल मीटिंग, DGP को दे दिया बड़ा निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
‘बिहार आपको मिस कर रहा है नीतीश जी’, भीड़ का वीडियो वायरल
‘बिहार आपको मिस कर रहा है नीतीश जी’, भीड़ का वीडियो वायरल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget