एक्सप्लोरर

Tej Pratap Yadav: मथुरा में लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव को पुलिस ने आधे घंटे तक थाने में बिठाया, जानें वजह

तेज प्रताप यादव को मथुरा में भगवान के दर्शन करने से रोका गया है. 20 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब मथुरा पुलिस ने बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री को मंदिर में भगवान के दर्शन से रोका है.

पटना: बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) को मथुरा में भगवान के दर्शन करने से रोक दिया गया है. 20 साल में ऐसा पहली दफा हुआ है जब मथुरा पुलिस के आला अधिकारियों ने बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव को मंदिर में भगवान का दर्शन करने से रोका है. तेज प्रताप फिलहाल अपने पिता व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की सेहत में जल्द सुधार को लेकर वृंदावन में हैं. इसी क्रम में मंगलवार को वे गोवर्धन पर्वत पहुचे थे, जहां उन्हें दर्शन करने से मथुरा एसएसपी और गोवर्धन थाना इंजार्च ने रोका दिया. इसके बाद करीब आधे घंटे तक उन्हें थाने में ही बिठाकर रखा गया.

इस पूरे मामले पर तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाते हुए कहा है कि अधिकारियों ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इशारे पर ऐसा जानबूझकर किया है. उन्होंने कहा कि वहां पूजा स्थल पर कई गाड़ियों को बड़े ही आराम से जाने दिया जा रहा था. पुलिस अधिकारियों के परिवार के लोगों की गाड़ियों को भी जाने दिया जा रहा था. बहरहाल, इस घटना के बाद तेज प्रताप यादव को बिना दर्शन के ही वापस लौटना पड़ा. बता दें कि प्रोटोकॉल के तहत तेज प्रताप के जाने की सूचना पहले से ही यूपी पुलिस को दे दी जाती है. इसके बाद पुलिस ने उन्हें दर्शन करने से रोक दिया.

ये भी पढ़ें- Lalu Yadav Big Update: लालू प्रसाद यादव को AIIMS में श्रीमद भगवद गीता का पाठ करने और सुनने से रोका गया

बीमार पिता के लिए प्रार्थना करने पहुंचे थे तेज प्रताप

बता दें कि तेज प्रताप यादव के पिता लालू यादव बीमार हैं और फिलहाल दिल्ली एम्स में भर्ती हैं. उनके जल्द स्वस्थ होने को लेकर तेज प्रताप भगवान की शरण में हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी. वे भगवान कृष्ण के परम भक्त हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि वे दर्शन के लिए जल्द ही मथुरा जाएंगे, पर वहां से उन्हें बिना दर्शन के ही वापस लौटना पड़ा है.

ये भी पढ़ें- Gaya News: अब महाबोधी मंदिर में चढ़े फूलों से बनेगी अगरबत्ती, स्थानीय स्तर पर लोगों को मिलेगा रोजगार, पढ़ें काम की खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget