एक्सप्लोरर

सुपौल में बड़ी कार्रवाई, घूस लेते DPO शोभा सिन्हा गिरफ्तार, कंप्यूटर ऑपरेटर भी पकड़ाया

Supaul News: सुपौल के डीएम सावन कुमार को सूचना मिली थी कि नव नियुक्त पर्यवेक्षिकाओं (एलएस) से नियुक्ति के एवज में रिश्वत ली जा रही है. इसी के बाद यह कार्रवाई की गई है.

बिहार के सुपौल में डीएम सावन कुमार की अगुवाई में गुरुवार (24 जुलाई, 2025) को बाल विकास परियोजना के कार्यालय में छापेमारी की गई. इस दौरान रिश्वत लेते दो कर्मी रंगे हाथ पकड़े गए. गिरफ्तार किए जाने वालों में विभाग की जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (डीपीओ) शोभा सिन्हा और कंप्यूटर ऑपरेटर चंदन कुमार शामिल हैं. इसकी पुष्टि डीएम सावन कुमार ने की है.

इन दोनों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई स्वयं जिलाधिकारी सावन कुमार के नेतृत्व में की गई जिससे हड़कंप मच गया. बताया जाता है कि डीएम को सूचना मिली थी कि नव नियुक्त पर्यवेक्षिकाओं (एलएस) से नियुक्ति के एवज में रिश्वत ली जा रही है. इसी सूचना के आधार पर डीएम ने कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की और बिना किसी पूर्व जानकारी के कार्यालय में छापा मारा. 

छापेमारी के दौरान मौके से नकद बरामद

छापेमारी के दौरान मौके से कुछ नकद राशि जब्त की गई. उसकी जांच की जा रही है. डीएम के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की बारीकी से जांच की. प्रारंभिक जांच में भ्रष्टाचार के स्पष्ट प्रमाण सामने आए हैं.

इस पूरे मामले में डीपीओ शोभा सिन्हा और कंप्यूटर ऑपरेटर चंदन कुमार को तुरंत पहले हिरासत में ले लिया गया. इसके बाद दोनों से पूछताछ हुई. बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम पूरे मामले की जांच कर रही है.

गौरतलब है कि आईसीडीएस कार्यालय में लंबे समय से रिश्वतखोरी की शिकायतें मिल रही थीं. शिकायत की खबर के बाद इस तरह की हुई कार्रवाई से भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है. डीएम की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि भ्रष्टाचार को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यह कार्रवाई जिले भर में एक कड़ा संदेश देती है कि अब हर सरकारी कार्यालय में पारदर्शिता अनिवार्य है.

जिलाधिकारी ने क्या कहा?

जिलाधिकारी सावन कुमार ने कहा कि जिले में नवनियुक्त एलएस को चयनमुक्त कर दिए जाने की धमकी बाद डीपीओ द्वारा प्रति एलएस से 25 हजार रुपये की मांग की गई थी. इसको लेकर डीपीओ ने सभी एलएस को राशि जमा करने को कहा था. इसकी सूचना मिली थी. इसके बाद गुरुवार को जब आईसीडीएस कार्यालय में छापेमारी की गई तो राशि बरामद हुई. डीपीओ और ऑपरेटर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget