एक्सप्लोरर

'बैठ जाइए, हमें आशीर्वाद देने ही आए हैं', जेपी नड्डा दे रहे थे भाषण... साक्षात आ गए 'भोलेनाथ'

Bihar News: जेपी नड्डा गया के एएनएमएमसीएच स्थित सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का उद्घाटन करने पहुंचे थे. इसी बीच सांप निकल गया. हालांकि सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया.

Snake Found in JP Nadda Program: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं. आज शनिवार (07 सितंबर) को बिहार में उनका आखिरी दिन है. बीते शुक्रवार को वह पटना पहुंचे थे. पटना और भागलपुर के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री शुक्रवार (06 सितंबर) को गया पहुंचे थे. एएनएमएमसीएच (ANMMCH) स्थित सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का उन्होंने उद्घाटन किया. इस मौके पर कार्यक्रम को जब वो संबोधित कर रहे थे तो इसी बीच एक सांप निकल गया. इस पर कार्यक्रम में मौजूद लोग शोर मचाने लगे.

कार्यक्रम स्थल पर सांप निकलने से मौजूद लोग घबरा गए. इस बीच मंच से भाषण दे रहे जेपी नड्डा शांत हो गए. वह मंच से विपक्ष पर हमला कर रहे थे लेकिन कुछ देर के लिए उन्हें भी समझ नहीं आया कि ये शोर क्यों होने लगा? इसी दौरान उन्हें बताया गया कि सांप निकल गया है. यह जानकर जेपी नड्डा ने मच से हाथ उठाकर कहा, "बैठ जाइए, वो भी हमें आशीर्वाद देने ही आए हैं. उल्टा हमको आशीर्वाद मिल गया."

इस दौरान कुछ लोग हर-हर महादेव का नारा लगाने लगे. हालांकि सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया. सांप को देखकर सिर्फ डॉक्टर लोग खड़े हो गए थे. सांप दूर से ही गुजर गया. इस कार्यक्रम में लोगों के साथ डॉक्टर और मेडिकल के स्टूडेंट्स भी बैठे हुए थे. 

जेपी नड्डा बोले- बीमारू राज्य बन गए

सांप निकलने से पहले मंच पर भाषण के दौरान जेपी नड्डा ने विपक्ष को भी निशाने पर लिया. एनडीए सरकार के किए गए कामों की चर्चा की. जेपी नड्डा ने कहा, "मैं पूछता था कि मैं इतनी मेहनत करता हूं... ये खराब क्यों होता है? तो हमें बताया गया कि कुछ बीमारू राज्य हैं. मैंने पूछा कौन है बीमारू राज्य? बताया गया बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, ये बीमारू राज्य हैं. अब आपको ये जानकर खुशी होगी कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, हमारे मुख्यमंत्रियों के नेतृत्व में और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बीमारू राज्य आज अग्रणी राज्य बन गए हैं."

यह भी पढ़ें- बिहार में जेपी नड्डा का सियासी खेल! सबको छोड़ यहां चाय पीने क्यों पहुंचे BJP अध्यक्ष? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget