एक्सप्लोरर

बाबूजी धीरे चलना! 100 करोड़ की सड़क… बीच में कई पेड़, चकमा खा रहे बिहार के लोग

Bihar News: जहानाबाद से गया जाने वाली सड़क पर एरकी गांव के समीप यह नया रोड बना है. हाल ही में चौड़ीकरण का काम हुआ है. इसके बाद कई पेड़ सड़क के बीचों-बीच आ गए हैं.

Jehanabad News: बिहार के जहानाबाद में अगर आप चल रहे हैं तो जरा संभलकर चलिएगा. यहां बिना पेड़ काटे ही लगभग 100 करोड़ की लागत से एक सड़क बन गई है. इस सड़क पर चलने वाले लोग चकमा खा रहे हैं. सावधानी हटी तो दुर्घटना भी घट सकती है. दरअसल जहानाबाद से गया जाने वाली सड़क पर एरकी गांव के समीप यह नया रोड बना है.

बताया जाता है कि हाल ही में चौड़ीकरण का काम हुआ है. इसके बाद कई पेड़ सड़क के बीचों-बीच आ गए हैं. रात में रोशनी की व्यवस्था नहीं होने के कारण कई लोग चोटिल हो चुके हैं. पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता धनंजय कुमार बताते हैं कि कनौदी रिलायंस पेट्रोल पंप से मई गुमटी तक (करीब 7.2 किलोमीटर) की सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है. इस पर करीब 98 करोड़ रुपये खर्च होंगे. मार्ग में जहां-जहां भी पेड़ हैं उसकी कटाई के लिए वन विभाग को पहले ही आवेदन दिया जा चुका है. एनओसी का इंतजार हो रहा है. 

उन्होंने कहा, "एनओसी के बिना ही लोगों के आवागमन की सुविधा को देखते हुए चौड़ीकरण का कार्य बिना पेड़ को काटे ही कर दिया गया. यह कार्य 2022 के अप्रैल में शुरू हुआ था. पूरा करने की समय सीमा अप्रैल 2025 तक थी." हालांकि अभी काम जारी है.

दुर्घटना रोकने के लिए की गई पहल

इस मामले में एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा ने कहा कि वन विभाग से एनओसी नहीं मिलने के कारण ऐसी स्थिति बनी है. पेड़ों के चारों तरफ तत्काल रेडियम लाइट लगाने का निर्देश संवेदक को दिया गया है. साथ ही आरसीडी और ट्रैफिक की एक टीम बना रहे हैं ताकि दुर्घटना रोकने की एक अस्थायी व्यवस्था बन सके.

उधर जहानाबाद जिला प्रशासन की ओर से सोमवार (30 जून, 2025) को एक्स पर इस संबंध में जानकारी देते हुए लिखा गया कि, "यह सभी नागरिकों को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-83 (लेफ्ट आउट जहानाबाद), जो एरकी के समीप स्थित है, वहां पथ निर्माण कार्य प्रगति पर है. उक्त स्थल पर सड़क के मध्यवर्ती भाग में कुछ बड़े पेड़ स्थित हैं, जिससे आवागमन में अस्थायी व्यवधान उत्पन्न हुआ है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Veena Manvi News: वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Embed widget