एक्सप्लोरर

Bihar News: काम पर लौटे ‘सिंघम’, शिवदीप लांडे को सौंपी गई जिम्मेदारी, इस विभाग के बनाए गए DIG

बुधवार को ही पुलिस मुख्यालय में योगदान दिया था. इसके बाद अब उनकी जिम्मेदारी तय कर दी गई है. शिवदीप लांडे तत्काल डीआईजी प्रशासन के पद पर रहेंगे जब तक राज्य सरकार इनका पदस्थापन नहीं करती है.

पटनाः पांच साल बाद केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे (Shivdeep Lande) को जिम्मेदारी सौंप दी गई है. उन्होंने बीते बुधवार को ही पुलिस मुख्यालय में योगदान दिया था. इसके बाद अब उनकी जिम्मेदारी तय कर दी गई है. शिवदीप लांडे को डीआईजी (प्रशासन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है. शिवदीप लांडे तत्काल डीआईजी प्रशासन के पद पर रहेंगे जब तक राज्य सरकार इनका पदस्थापन नहीं करती है. 

पटना आते ही भड़क गए थे सिंघम

2006 बैच के आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे बीते मंगलवार को पटना पहुंचे थे. मुंबई में सेवा देने बाद सिंघम के नाम से मशहूर आईपीएस अधिकारी के बिहार आने को लेकर कई दिनों से चर्चा हो रही थी. इधर, फ्लाइट लेट होने की वजह से शिवदीप लांडे लेट से पटना पहुंचे. इस कारण वे भड़क गए. उन्होंने स्पाइस जेट एयरलाइंस के ढीलशील रवैये पर प्रतिक्रिया दी. साथ ही बिहारियों को लेकर सवाल भी उठाया.

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पड़ेगी ठंड, पटना का न्यूनतम तापमान अभी रहेगा दस डिग्री के ऊपर

महाराष्ट्र के रहने वाले आईपीएस अधिकारी ने सोशल मीडिया पर लिखा- "स्पाइस जेट फ्लाइट (फ्लाइट नं- SG923, मुंबई से पटना) की दुर्भाग्यपूर्ण और निराशाजनक व्यवस्था को आज मैंने महसूस किया. आज मेरी फ्लाइट के प्रस्थान का समय दोपहर 2:55 थी. इस लिहाज से सभी यात्रियों को फ्लाइट के अंदर 2:10 में ही बैठा दिया गया. फिर 3:20 तक फ्लाइट यूं ही अपने स्थान पर खड़ी रही और फिर अचानक से 3:29 पर मोबाइल पर एसएमएस द्वारा ये जानकारी मिलती है कि ये फ्लाइट अब 4:30 पर उड़ान भरेगी.  बिना किसी उद्घोषणा के आप इतने बिहारी यात्रियों को यूं एक बंद डिब्बे में कैसे कैद कर सकते हैं? क्या ऐसा आप अन्य राज्यों के यात्रियों के संग कर सकते हैं? जब हम कुछ बिहारियों ने अपनी आवाज उठाई तब आखिरकार एयरलाइंस मैनेजमेंट को फ्लाइट को पटना के लिए उड़ान भरनी पड़ी. अखिर में उन्होंने लिखा कि अब मैं 'हमार बिहार ' की धरती पर सेवा देने आ चुका हूं."

यह भी पढ़ें- Patna Murder: पटना साहिब स्टेशन के पास युवक की गोली मारकर हत्या, 14 दिनों में इस तरह की तीन घटनाओं से हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget