एक्सप्लोरर

Bihar News: पटना कलेक्ट्रेट का ऐतिहासिक डच कालीन रिकॉर्ड रूम भवन ध्वस्त, 8 पिलर संरक्षित, जानें- क्या है इतिहास

Patna: समाहरणालय परिसर पटना में गंगा नदी के तट पर उत्तर से दक्षिण की ओर 12 एकड़ भूमि में फैली थी. यह ऐतिहासिक भवन 300 साल पुराना है. वहीं, इसके कुछ खंभों को भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित रखा गया है.

Bihar News: बिहार के पटना कलेक्ट्रेट (Patna Collectorate) में डच युग (Dutch Carpet Building) के रिकॉर्ड रूम भवन को ध्वस्त कर दिया गया है, लेकिन ऐतिहासिक संरचना के आठ पिलरों (स्तंभों) को संरक्षित रखा गया है. इस भवन को आठ अकादमी पुरस्कार जीतने वाली फिल्म 'गांधी' में दिखाया गया था. अंटा घाट के पास गंगा नदी के तट पर स्थित 300 साल पुरानी इमारत 12 एकड़ भूमि में फैली हुई थी, जिसमें बड़े दरवाजे, आकर्षक छत, रोशनदान और पिलर थे. इमारत का उपयोग जिला मजिस्ट्रेट कार्यालयों द्वारा रिकॉर्ड रूम के रूप में किया जाता था.

बिहार सरकार ने 2016 में ऐतिहासिक संरचना के विध्वंस और एक हाई राइज के निर्माण का प्रस्ताव दिया था, लेकिन भारत में डच उच्चायुक्त और लंदन स्थित गांधी फाउंडेशन ने भी बिहार सरकार से विध्वंस से बचने के लिए कहा था. दिल्ली स्थित एक विरासत निकाय आईएनटीएसीएच ने साल 2019 में पटना हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर संरचना के लिए विरासत स्थल का दर्जा देने की मांग की थी. साल 2020 में केस हारने के बाद आईएनटीएसीएच ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया. कोर्ट ने 18 सितंबर 2020 को स्टे दे दिया था. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने 13 मई 2022 को आईएनटीएसीएच की याचिका को खारिज कर दिया, जिससे भवन के विध्वंस का मार्ग प्रशस्त हो गया.

हाई कोर्ट ने दिया था आदेश
पटना हाई कोर्ट ने अपने फैसले में तोड़ने की इजाजत दी थी, लेकिन पिलरों (स्तंभों) पर बुलडोजर नहीं चलाने का निर्देश दिया था. इसके बाद विध्वंस पहली बार 14 मई 2022 को शुरू हुआ और 17 मई 2022 तक कुछ हिस्से को ध्वस्त कर दिया गया. परिसर में आठ इमारतें थीं, जिनमें से दो का निर्माण आजादी के बाद किया गया था. भवन निर्माण विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि हमने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को एक नए भवन में शिफ्ट कर दिया है. हमने पिलरों को सुरक्षित रखा है. नए भवन का निर्माण शुरू हो चुका है और एक बार जब यह पूरा हो जाएगा तो आप आधुनिक और प्राचीन इमारतों को देख सकते हैं. हम महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी प्रदर्शित करेंगे.

ऑस्कर विजेता फिल्म ‘गांधी’ में जिक्र
विडंबना यह है कि बिहार पर्यटन की आधिकारिक वेबसाइट पर अभी भी इस परिसर का एक सांस्कृतिक स्थल के रूप में उल्लेख किया गया है. 'गांधी' में रिकॉर्ड रूम की इमारत को मोतिहारी जेल के रूप में चित्रित किया गया था. जबकि ब्रिटिश-युग के जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय को चंपारण मुकदमे को फिल्माने के लिए एक अदालत कक्ष के रूप में तैयार किया गया था.

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar Reaction: KCR के न्योता पर मुख्यमंत्री नीतीश ने दी प्रतिक्रिया, BJP के खिलाफ कुछ बड़ा करने का इशारा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget